)
Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बचा है, उससे पहले बेतिया में ग्रामीणों ने पुल नहीं तो वोट नहीं का मोर्चा खोल दिया है. ग्रामीण पुल की मांग कर रहे हैं और पुल न बनने पर वोट बहिष्कार की चेतावनी तक दे डाली है. मामला बेतिया के गौनाहा प्रखंड में स्थित मरजाद मिर्जापुर का है. गांव हड़बोड़ा नदी से घिरा है, गांव से बाहर जाने के लिए पुल नहीं है. ग्रामीण नदी पार कर दूसरे गांव आते-जाते हैं. स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
2015 में भी किया था चुनाव का बहिष्कार
बरसात के दिनों में गांव टापू में तब्दील हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है. गांव में किसी की तबीयत खराब हो जाती है, तो उसे बड़ी मुश्किल से गांव से बाहर निकाला जाता है, महिलाओं को प्रसव के समय बाहर ले जाने में काफी दिक्कत होती है. बता दें कि ग्रामीणों ने 2015 में चुनाव का बहिष्कार किया था. अधिकारियों-नेताओं ने आश्वासन दिया था कि पुल बहुत जल्द बन जाएगा, लेकिन पुल आज तक नहीं बन पाया है. वहीं, अब विधानसभा चुनाव ने दस्तक दे दी है, ग्रामीण अपनी बुनियादी मांग को ले प्रदर्शन कर रहे हैं.
'पुल नहीं तो वोट नहीं' का नारा
ग्रामीण महिलाएं, नर्मदा देवी, बिंदा देवी और ग्रामीण अमरेश शर्मा, रामदेव मांझी, वीरेंद्र साह और शेषनाथ गोंड ने बताया कि सरकार सब काम कर रही है, हमलोग खुश है, लेकिन हमारे गांव में एक के गांव में एक पुल नहीं बना रही है, पुल नहीं होने से हम लोग काफी परेशान है. उन्होंने आगे कि इस बार हमलोगों ने पुल नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया है, पुल नहीं बनेगा तो हम लोग वोट बहिष्कार करेंगे. ग्रामीणों का यह प्रदर्शन चुनाव के समय में दशकों से चला आ रहा है, लेकिन उनकी मांग आज तक पूरी नहीं हुई है. फिर एक बार ग्रामीण पुल के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि इल बार इन ग्रामीणों को क्या आश्वासन मिलता है, इस बार उनकी मांग पूरी हो पाती हैं नहीं.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!