Advertisement
trendingPhotos/india/bihar-jharkhand/bihar2996466
Zee Bihar JharkhandPhotosBihar Chunav 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सुरक्षा कड़ी, नेपाल-UP बॉर्डर सील
photoDetails0hindi

Bihar Chunav 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सुरक्षा कड़ी, नेपाल-UP बॉर्डर सील

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले प्रशासन अलर्ट पर है. EVM और चुनाव सामग्री लेकर पोलिंग पार्टियां वाल्मीकिनगर, रामनगर और बगहा विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हो गईं. नेपाल बॉर्डर को 72 घंटे और यूपी बॉर्डर को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है. पैरामिलिट्री और पुलिस बल की कड़ी निगरानी में चुनाव संपन्न कराया जाएगा.

 

मतदान से पहले पोलिंग पार्टियां रवाना

1/7
मतदान से पहले पोलिंग पार्टियां रवाना

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले पोलिंग पार्टियां स्ट्रॉन्ग रूम डिस्पैच सेंटर से EVM और चुनाव सामग्री के साथ रवाना हुईं. कड़ी सुरक्षा में टीमों को अलग-अलग बूथों पर भेजा गया.

नेपाल बॉर्डर 72 घंटे के लिए सील

2/7
नेपाल बॉर्डर 72 घंटे के लिए सील

वाल्मीकिनगर इंटरनेशनल नेपाल बॉर्डर को सुरक्षा के मद्देनजर 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है. प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई असामाजिक तत्व सीमा पार से चुनाव प्रभावित न कर सके.

यूपी बॉर्डर भी 48 घंटे सील

3/7
यूपी बॉर्डर भी 48 घंटे सील

उत्तर प्रदेश से सटे इंटर-स्टेट बॉर्डर को भी 48 घंटे पहले ही सील कर दिया गया है. चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं.

पैरामिलिट्री और पुलिस बल की तैनाती

4/7
पैरामिलिट्री और पुलिस बल की तैनाती

ITBP, SSB, STF और जिला पुलिस की टीमें बूथों और संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं. दियारा, जंगल और नदी क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ाई गई है.

तीनों विधानसभा सीटों पर कुल बूथों की संख्या

5/7
तीनों विधानसभा सीटों पर कुल बूथों की संख्या

वाल्मीकिनगर में 428, रामनगर में 385 और बगहा में 376 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. वोटर्स शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कर सकें, इसके लिए हर बूथ पर तैयारियां पूरी की गई हैं.

मतदान को लेकर अपील

6/7
मतदान को लेकर अपील

जिला प्रशासन और चुनाव आयोग ने 100% मतदान की अपील की है. जी मीडिया भी संदेश दे रहा है. पहले मतदान, फिर जलपान. लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की भागीदारी जरूरी है.

मतदाता और प्रत्याशी

7/7
मतदाता और प्रत्याशी

वाल्मीकिनगर में 3,30,766 वोटर 7 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे, रामनगर में 2,98,955 मतदाता 8 उम्मीदवारों को चुनेंगे, जबकि बगहा में 3,17,400 वोटर 7 प्रत्याशियों का फैसला करेंगे