Keshav Prasad Maurya and Manoj Tiwari: एनडीए नेताओं ने बगहा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी राम सिंह के समर्थन में जनता से मतदान की अपील किया. साथ ही महागठबंधन समेत कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद की जंगल राज वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा.
)
बगहा विधानसभा क्षेत्र के भैरोगंज हाई स्कूल मैदान में शनिवार को एनडीए की ओर से चुनावी सभा आयोजित की गई. इस सभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिल्ली के सांसद और फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी के चुनावी सभा को सम्बोधित कर बीजेपी प्रत्याशी राम सिंह के लिए वोट मांगे.
)
दरअसल, एनडीए नेताओं ने बगहा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी राम सिंह के समर्थन में जनता से मतदान की अपील किया. साथ ही महागठबंधन समेत कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद की जंगल राज वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा. सभा को संबोधित करते हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार की जनता ने अब महागठबंधन की वापसी न होने का मन बना लिया है.
)
उन्होंने दावा किया है कि एनडीए सरकार ही विकास के मुद्दे पर बिहार को आगे बढ़ा रही है. मौर्य ने कहा कि महागठबंधन में अंतर्कलह और भ्रम की स्थिति है, जो राज्य के विकास के लिए हानिकारक है. जबकि, राजद महागठबंधन वालों की गलती से भी सरकार बन गईं तो कट्टा, बम, और एके 47 का राज चलेगा, चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले कों जनता नकार चुकी है अब चाय बेचने वाला ही देश चलाएगा.
)
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि बगहा विधानसभा बड़े वोटों के अंतर से जितने के साथ ही जनता के आशीर्वाद से बिहार में पुनः एनडीए की सरकार बनेगी. वहीं, फिल्म स्टार और सांसद मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में एनडीए की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि इस बार एनडीए गठबंधन 170 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा.
)
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान अलग थे, लेकिन इस बार दोनों एनडीए के साथ हैं, जिससे एनडीए गठबंधन और अधिक मजबूत हुआ है.
)
बता दें कि मनोज तिवारी ने तेज प्रताप यादव पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि जो लोग अपने घर को नहीं संभाल पाए, वे क्या खाक बिहार संभालेंगे...! उन्होंने महागठबंधन पर ‘लठबंधन’ की स्थिति का आरोप लगाया. मनोज तिवारी ने मंच से अपने लोकप्रिय गीतों के माध्यम से भी भीड़ को रोमांचित किया. उनका प्रसिद्ध गीत 'हम बिहारी हैं जी' पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं. इस दौरान उनकी पत्नी सुरभि तिवारी ने भी मंच से सुर मिलाते हुए बगहा की जनता से बीजेपी प्रत्याशी राम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील किया.
ट्रेन्डिंग फोटोज़