Advertisement
trendingPhotos/india/bihar-jharkhand/bihar2990169
Zee Bihar JharkhandPhotosप्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तीखा वार, कहा- रिमोट से चल रही है बिहार सरकार
photoDetails0hindi

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तीखा वार, कहा- रिमोट से चल रही है बिहार सरकार

कांग्रेस महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने पश्चिम चंपारण के हरनाटांड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और बिहार की डबल इंजन सरकार पर जमकर हमला बोला. प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि बिहार की सत्ता दिल्ली के रिमोट से चल रही है, जबकि राज्य में बेरोजगारी, पलायन और शिक्षा–स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है. उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें देश की नहीं, पूंजीपतियों की चिंता है. प्रियंका गांधी ने थारू आदिवासी युवतियों के साथ झमटा नृत्य कर लोगों का दिल भी जीता और INDIA गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में मतदान की अपील की.

कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोट की अपील

1/5
कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोट की अपील

प्रियंका गांधी वाल्मीकिनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के समर्थन में रैली करने पहुंचीं. उन्होंने लोगों से महागठबंधन के पक्ष में वोट डालने की अपील की. रैली में बड़ी संख्या में लोग उमड़े और उनका जोश देखने लायक था.

आदिवासी युवतियों के संग झमटा नृत्य

2/5
आदिवासी युवतियों के संग झमटा नृत्य

प्रियंका गांधी ने हरनाटांड़ में थारू आदिवासी युवतियों के साथ पारंपरिक झमटा नृत्य में हिस्सा लिया. मंच पर उतरकर मतदाताओं से सीधा जुड़ाव बनाने की कोशिश की. यह दृश्य जनता में खासा उत्साह और चर्चा का विषय बना रहा.

बेरोजगारी और पलायन का मुद्दा

3/5
बेरोजगारी और पलायन का मुद्दा

प्रियंका गांधी ने राज्य में बेरोजगारी और युवाओं के पलायन को बड़ी विफलता बताया. कहा कि नौकरियां कम हुई हैं और हर क्षेत्र में ठेका व्यवस्था थोप दी गई है. उन्होंने वादा किया कि INDIA गठबंधन युवाओं को रोजगार और अवसर देगा।

CM–PM के रिश्तों पर सवाल

4/5
CM–PM के रिश्तों पर सवाल

प्रियंका ने तंज कसा कि पीएम की सभा में सीएम नजर नहीं आते, क्या सब ठीक नहीं? कहा कि बिहार सरकार केंद्र के इशारे पर चल रही है. इस बयान ने चुनावी चर्चा में नए राजनीतिक सवाल खड़े कर दिए.

जनता से परिवर्तन की अपील

5/5
जनता से परिवर्तन की अपील

प्रियंका ने कहा कि 20 साल में राज्य में बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य की हालत बिगड़ी है. किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाया और महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं. उन्होंने जनता से बदलाव और INDIA गठबंधन पर भरोसा करने की अपील की.