Bihar Chunav 2025: रामनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए RJD नेता तेजस्वी यादव ने युवाओं से एक मौका देने की अपील करते हुए नौकरी और रोजगार की बड़ी घोषणा की. उन्होंने RJD प्रत्याशी सुबोध पासवान को विजय माला पहनाकर समर्थन मांगा और 17 महीने के अपने कार्यकाल को उपलब्धियों का आधार बताया. थारू आदिवासी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान, बगहा को राजस्व जिला बनाने, अवैध बालू ढुलाई पर रोक, कटाव से राहत के लिए बांध-डैम निर्माण और चंपारण में गन्ना अनुसंधान केंद्र खोलने जैसी योजनाओं का वादा कर जनता को आश्वस्त किया
)
किसानों के हित में चंपारण में गन्ना अनुसंधान केंद्र खोलने की बात कही. गन्ना मूल्य बढ़ाने, स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि RJD सरकार ही कृषि और गन्ना बेल्ट की असली जरूरतों को समझती है.
)
तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस मोबाइल से आप वीडियो बना रहे हैं, उसी पर नौकरी का मैसेज आएगा. उन्होंने युवाओं से अपील की कि बस एक मौका दें, नया बिहार बनाकर दिखांएगे. रोजगार और सरकारी नियुक्तियों को महागठबंधन की प्राथमिकता बताया.
)
रामनगर की जनसभा में तेजस्वी ने RJD प्रत्याशी सुबोध पासवान को जिताने की जनता से अपील की. उन्होंने मंच से जनता की अनुमति लेकर उन्हें विजय माला पहनाई, जिसे जनता का आशीर्वाद बताया. RJD नेताओं सौरभ कुमार, राम प्रसाद यादव और अन्य भी मौजूद रहे.
)
तेजस्वी ने अपने 17 महीने के कार्यकाल को याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने कम समय में बेहतर काम किया. युवाओं, किसानों और शिक्षा से जुड़े कदम गिनाकर जनता से समर्थन मांगा. उन्होंने कहा अगर 17 महीने के इतना कर सकता हूं, तो पूरा मौका मिलते ही बदलाव दिखेगा.
)
तेजस्वी यादव ने थारू आदिवासी क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया. सरकार बनते ही डिग्री कॉलेज, बगहा को राजस्व जिला और अवैध बालू ढुलाई पर रोक लगाने की घोषणा की. कटाव से निपटने के लिए बांध और डैम निर्माण का आश्वासन भी दिया.
ट्रेन्डिंग फोटोज़