Raxaul Border infiltration: एक महीने में रक्सौल बॉर्डर से घुसपैठ करने के आरोप में चीन, कोरिया, कनाडा, फ्रांस, अमेरिका के नागरिक के साथ एक खालिस्तानी नागरिक पकड़ा गया है. हाल ही में एक चीनी नागरिक बिना वीजा के भारत में प्रवेश कर रहा था. नेपाली नागरिक उसकी मदद कर रहा था.
Trending Photos
)
Raxaul Border Chinese Citizen Arrested: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल बॉर्डर बीते कुछ दिनों से घुसपैठियों का पसंदीदा एंट्री प्वाइंट बनकर उभरा है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद से रक्सौल बॉर्डर से घुसपैठ की घटनाएं काफी सामने आई हैं. इन घटनाओं को देखते हुए कहा जा रहा है कि घुसपैठ का यह नया हॉटस्पॉट्स बन गया है. बीते एक महीने के अंदर रक्सौल बॉर्डर से करीब 10 विदेशी नागरिक को घुसपैठ करते पकड़ा गया है. हाल ही में रक्सौल बॉर्डर के मैत्री पुल से एसएसबी ने एक चीनी नागरिक एवं एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है. चीनी नागरिक बिना वीजा के रक्सौल बॉर्डर के रास्ते भारत मे प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था. उसके साथ जो नेपाली नागरिक था वह सहयोग कर रहा था.
घुसपैठियों से पूछताछ में पता चला है कि चीनी नागरिक का नाम हुई जेस्सी है और नेपाली नागरिक का नाम श्याम कुमार दहाल है. चीनी नागरिक और नेपाली नागरिक दोनों एक ही कम्पनी यान्ताई डाँगफांग इलेक्ट्रिक कंपनी में साथ में काम करते हैं. चीनी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर नेपाल आया था और नेपाली नागरिक के सहयोग से भारत मे घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान एसएसबी की विशेष यूनिट बॉर्डर इंट्रक्शन टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. बता दे पिछले एक महीने में रक्सौल बॉर्डर से घुसपैठ करने के आरोप में चीन, कोरिया, कनाडा, फ्रांस, अमेरिका के नागरिक के साथ एक खालिस्तानी नागरिक पकड़ा गया है.
ये भी पढ़ें- दारोगा ने महिला से की छेड़खानी तो कोर्ट ने ASP को लगाई फटकार, दिए ये आदेश
सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि चीनी नागरिक आखिर भारत में बिना वीजा क्यों दाखिल होना चाहते हैं और उनका असली उद्देश्य क्या है. फिलहाल दोनों को पूछताछ के लिए पनटोका एसएसबी कैंप में रखा गया है. पूछताछ के लिए अन्य एसएसबी व सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी को सूचना दी गई है. बता दें कि रक्सौल में एक माह के अंदर यह पांचवां चीनी नागरिक है जो बिना वैध कागजात के भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था. पिछले महीने मधुबनी सीमा पर भी दो चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी हुई थी.
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!