)
Bagaha News: खबर बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला के बगहा से है जहां गंडक नदी में नाव पर सवार किसान रौशन बीन लापता हो गया है. दरअसल निजी नाव से कुछ लोग लकड़ी चुनने नदी के उस पार पिपरासी रेता की ओर गए थे तभी एक शख्स नाव अनियंत्रित होने के कारण नदी में डूब गया. घटना की पुष्टि करते हुए बगहा 2 सीओ रवि प्रकाश चौधरी नें बताया की सूचना मिलते हीं SDRF की टीम के साथ तलाश जारी है. शव मिलने के बाद प्रक्रिया पूरी होने पर पीड़ित परिवार और आश्रितों को सरकारी मदद दिया जायेगा.
इधर परिजनों की मानें तो दियारा की तरफ खेत में काम करने के बाद घर लौटने के दौरान नाव हादसे में रौशन डूब गया जो अभी भी लापता है जबकि प्रशासन का कहना है की कुछ लोग लकड़ी चुनने नदी की तरफ गए थे तभी एक शख्स लापता हो गया. लिहाजा SDRF की टीम तलाश में जुटी है. लापता युवक की पहचान रौशन बीन (पिता रामचंद्र बिन) उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रौशन के साथ नाव पर चार पांच अन्य लोग भी सवार थे. तभी अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और सभी लोग नदी में गिर पड़े. हालांकि बाकी चार लोग तैर कर किसी तरह किनारे तक पहुंच गए, लेकिन रौशन बिन गहरे पानी में डूब गया जो अभी तक लापता है . इधर घटना की सूचना मिलते ही सीओ बगहा 2 रवि प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में SDRF की टीम मौके पर पहुंची और लापता युवक की तलाश शुरू कर दी गईं है. जबकि ग्रामीण भी खोजबीन में प्रशासन की मदद कर रहे हैं.
वहीं इस हादसे के बाद रौशन बीन के घर में मातम पसरा हुआ है. घटना की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें की गंडक नदी में लापता रौशन बीन की एक बेटी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. उसके मां और पत्नी की हालत बार-बार बेहोश हो जाने से और भी गंभीर बनी हुई है. गांव में शोक की लहर है. स्थानीय लोग प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक मदद और राहत देने की मांग कर रहे है.
इनपुट: इमरान अजीज
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!