पश्चिम चंपारण कल एक ऐतिहासिक दिन का गवाह बनेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले को 450 करोड़ रुपये की योजनाओं का तोहफा देने जा रहे हैं. इनमें स्टेडियम, सड़क, कॉलेज, पावर ग्रिड और इको टूरिज्म पार्क जैसी परियोजनाएं शामिल हैं.
Trending Photos
)
पश्चिम चंपारण जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है. बेतिया के रमना मैदान में दो हेलीपैड बनाए गए हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, डीआईजी और एसपी ने स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पश्चिम चंपारण को लगभग 450 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे. इसमें बेतिया महाराजा स्टेडियम का पुनर्निर्माण 53 करोड़ 99 लाख की लागत से होगा. मधुबनी डिग्री कॉलेज को 12 करोड़ 45 लाख, दोन नहर सड़क मार्ग को 77 करोड़ 70 लाख, अमवामन पावर ग्रिड को 145 करोड़, बरवत सेना-पथरीघाट सड़क को 73 करोड़ 16 लाख और वाल्मीकीनगर के लवकुश पार्क को 51 करोड़ 54 लाख की राशि मंजूर की गई है.
सीएम नीतीश कुमार 10 बजकर 42 मिनट पर वाल्मीकीनगर पहुंचेंगे और लवकुश इको टूरिज्म पार्क का शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वे कई योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. 11 बजकर 48 मिनट पर वे बेतिया रमना मैदान पहुंचेंगे और यहां आडिटोरियम में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे. साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करेंगे.
सीएम द्वारा जिन योजनाओं की घोषणा प्रगति यात्रा के दौरान की गई थी, अब वे योजनाएं जमीन पर उतरने जा रही हैं. कल का दिन पश्चिम चंपारण के लिए बेहद खास होगा, क्योंकि लंबे समय से लंबित कई परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास एक साथ होगा. इससे जिले में खेल, शिक्षा, सड़क, ऊर्जा और पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे.
ये भी पढ़ें- बगहा में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आगाज, सतीश चंद्र दुबे ने किया उद्घाटन
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!