जिसने भी आगे बढ़ने में दिया साथ, उसे ही धोखा देते आगे बढ़ गए कुशवाहा- मोर्चा
Advertisement

जिसने भी आगे बढ़ने में दिया साथ, उसे ही धोखा देते आगे बढ़ गए कुशवाहा- मोर्चा

कोरोना संक्रमण की भयावता को देखते हुए आरएलएसपी अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा यह बताएं कि प्रदेश के गरीब, किसान, नौजवान व मजदूरों के लिए इस संकट के समय में उन्होंने क्या किया? 

जिसने भी आगे बढ़ने में दिया साथ, उसे ही धोखा देते आगे बढ़ गए कुशवाहा- मोर्चा. (फाइल फोटो)

पटना: बिहार में राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान ने पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ आरएलएसपी प्रमुख कुशवाहा पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कि अवसरवादी राजनीति के प्रतीक स्वरुप रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा कोरोना संक्रमण मे भी राजनीतिक रोटी सेकने से बाज नहीं आ रहे हैं. 

कोरोना संक्रमण की भयावता को देखते हुए आरएलएसपी अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा यह बताएं कि प्रदेश के गरीब, किसान, नौजवान व मजदूरों के लिए इस संकट के समय में उन्होंने क्या किया? 

केवल थोथी दलील व नकारात्मक टिप्पणी करके राजनीतिक रुप से वे अपना कद बढ़ाना चाहते हैं जबकि सच्चाई यह है कि प्रदेश की राजनीति मे उपेन्द्र कुशवाहा का अस्तित्व अब नहीं के बराबर है. जनता उनके अवसरवादी चेहरे को पहचान चुकी है.

मोर्चा नेताओं ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा शुरू से ही अवसरवादी राजनीति करते आए हैं चाहे वह नीतीश कुमार के साथ रहे हों या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ रहे हों. इनका पुराना राजनीतिक इतिहास रहा है जिन्होंने इन्हें राजनीतिक रूप से आगे बढाया उन्हें ही वे धोखा दे गए. इनकी मनोदशा को जनता समझती है.