बिहार: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, परिवार वालों ने ससुराल पर लगाया आरोप
Advertisement

बिहार: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, परिवार वालों ने ससुराल पर लगाया आरोप

महिला का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला, महिला के परिजनों का आरोप है कि दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज होकर ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी. 

महिला का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कैमूर: बिहार के कैमूर के पलका गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. महिला का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला. महिला के परिजनों का आरोप है कि दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज होकर ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी. 

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है. महिला के भाई ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं . लेकिन महिला के ससुराल पक्ष के लोग, हत्या के आरोप को गलत बता रहे हैं.

उधर पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि महिला की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी, और शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट की जाती थी. 

इसी वजह से परेशान होकर वो एक बार घर से कहीं चली गई थी. लेकिन अब उसकी मौत से सब सन्न रह गए हैं. फिलहाल मामले की जांच शुरू हो गई है.