झारखंड के धनबाद में महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया
Advertisement

झारखंड के धनबाद में महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया

एक महिला ने धनबाद जिले के एक निजी अस्पताल में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें से तीन लड़के हैं और एक लड़की है। बोकारो के चंदनकारी इलाके की निवासी 25 वर्षीय कुंती रवानी को कल दोपहर लक्ष्मी नारायण सेवा सदन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शाम को उन्होंने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया।

धनबाद (झारखंड): एक महिला ने धनबाद जिले के एक निजी अस्पताल में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें से तीन लड़के हैं और एक लड़की है। बोकारो के चंदनकारी इलाके की निवासी 25 वर्षीय कुंती रवानी को कल दोपहर लक्ष्मी नारायण सेवा सदन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शाम को उन्होंने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया।

अस्पताल के चिकित्सक पीबी मंडल और शेखर कुमार ने बताया कि मां और चारों बच्चे ठीक है हालांकि बच्चों का वजन सामान्य से कम है। उन्होंने बताया कि बच्चों को निगरानी में रखा गया है और जरूरत पड़ने पर उन्हें बोकरो जनरल अस्पताल भेजा जाएगा।

तीन बच्चों का वजन क्रमश: 1.3 किलो, 1.2 किलो, 1.05 किलो है जबकि बच्ची का वजन 1.150 किलो है। पाटलीपुत्र मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्त्रीरोग विभाग की प्रमुख डॉ. प्रतिभा रॉय ने बताया कि जन्म के वक्त बच्चे का सामान्य वजन ढाई किलो से तीन किलो के बीच होता है। कुंती का पति श्रमिक है।