Bihar Vidhan Sabha Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के परमाम आ चुके हैं. वहीं रिजल्ट को लेकर कई पार्टी के नेता अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Trending Photos
)
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की 202 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत हुई है. इस चुनाव में भाजपा को 89 सीटें मिली हैं, जबकि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली JDU को 85 सीटें मिलीं. बता दें कि इस बार का बिहार विधानसभा चुनाव कई विवादों से घिरा रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव से पहले SIR और वोट चोरी मुद्दे को लेकर भाजपा को काफी घेरा था. वहीं अब चुनाव को लेकर शरद पवार का एक बयान सामने आया है.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा,' मुझे नहीं लगता कि बिहार चुनाव में SIR के मुद्दे का कोई असर होगा. मुख्य कारण चुनाव से ठीक पहले महिलाओं को 10,000 रुपये मिलना था.' उन्होंने आगे कहा,' हर जगह से मैं सुन रहा हूं कि उन्होंने (NDA) महिलाओं को 10,000 रुपये दिए और इसीलिए उन्हें ऐसा परिणाम मिला. महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ माझी लड़की बहन योजना के तहत पैसे बांटे गए.'
बता दें कि शरद पवार से पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बिहार में NDA की जीत को लेकर कहा था कि नीतीश कुमार ने जंगलराज को नकारा है. उन्होंने कहा,' लोगों ने जंगलराज को नकार दिया है. विकास को स्वीकारा है और पीएम मोदी में अपना विश्वास जताया है. नोट चोरी करने वाले वोट चोरी का आरोप लगाते हैं. बिहार की जनता को मिली जीत पीएम में उनके विश्वास का प्रतीक है और नीतीश कुमार ने जंगलराज को खत्म करने का काम किया है, इसलिए लोगों ने भारी संख्या में वोट दिया है और यह जीत हासिल हुई है.'
बिहार चुनाव में आए परणामों को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा,' बिहार में जो खेल SIR ने किया है वह पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाकी जगह पर नहीं हो पाएगा क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है. अब आगे हम इनको ये खेल नहीं खेलने देंगे. CCTV की तरह हमारा PPTV मतलब पीडीए प्रहरी चौकन्ना होकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा.' अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा दल नहीं छल है.