Advertisement
trendingNow13129015

नितिन नवीन-राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, BJP ने जारी किए 9 कैंडिडेट्स के नाम; देखें फुल लिस्ट

BJP Rajya Sabha List: 2026 में राज्यसभा के चुनावों के लिए तेज हो रही राजनीतिक सरगर्मियों के बीच बीजेपी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं. बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू करते हुए पहली लिस्ट जारी की है, जिसमें कई दिग्गजों के नाम हैं. 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (फाइल)
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (फाइल)

BJP announces RS candidates: 2026 में राज्यसभा के रण के लिए बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है. मंगलवार दोपहर जारी हुई लिस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) समेत 9 नाम हैं. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. उनकी उम्मीदवारी बिहार में पार्टी की बड़ी चुनावी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है. बिहार से ही बीजेपी ने एक और चेहरे को जगह दी है, उनका नाम शिवेश कुमार (Shivesh Kumar) है. असम से दो नाम हैं. ओडिशा से दो नाम हैं. पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और हरियाणा से एक-एक कैंडिडेट का नाम है.

देखिए फुल लिस्ट

बीजेपी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

  • बिहार से नितिन नबीन, शिवेश कुमार.

  • असम से तेराश गोवाल्ला, जोगेन मोहन.

  • छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा.

  • हरियाणा से संजय भाटिया.

  • ओड़िशा से मनमोहन सामल, सुजीत कुमार.

  • पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा.

 16 मार्च को वोटिंग उम्मीदवारों की प्रोफाइल

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग होनी है. चुनावी अधिसूचना जारी हो चुकी है. नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च है. राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रोफाइल की बात करें तो नितिन नवीन पटना के बांकीपुर से पांच बार के विधायक रह चुके हैं. चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने राहुल सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है. उनकी गिनती बंगाल बीजेपी के बड़े चेहरों में होती है.

इसी तरह से असम से पार्टी ने तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को मैदान में उतारा है. दोनों स्टेट पॉलिटिक्स में अपना दम दिखा चुके हैं. ओडिशा से मनमोहन समल और सुजीत कुमार को बीजेपी ने टिकट दिया है. संख्या बल के चलते इन सभी उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें- Explain: खबर आए 2 दिन हो गए... भारत ने खामेनेई की मौत की निंदा अब तक क्यों नहीं की?

राज्यसभा चुनाव और स्टेट पॉलिटिक्स

असम और पश्चिम बंगाल चुनावी राज्य हैं. असम से दो और पश्चिम बंगाल से एक नाम आया है. बिहार में बीजेपी-जेडीयू की एनडीए सरकार है. ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा में बीजेपी सरकार है. पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार है.

बिहार से जिन 5 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है. उनमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्रेमचंद्र गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा हैं. हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर जेडीयू कोटे से तो प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी आरजेडी और उपेंद्र कुशवाहा रालोमो का प्रतिनिधित्व करते हैं. 

बिहार की बात करें तो एनडीए के एक और कैंडिडेट का नाम फाइनल हो गया. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को एनडीए की ओर से झटका लगा है. दरअसल कयास लग रहे थे कि पवन सिंह को राज्यसभा भेजा जा सकता है. बीजेपी-एनडीए की आखिरी लिस्ट ने सबको चौंका दिया है. बिहार की 5वीं राज्यसभा सीट के लिए एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा के नाम पर मुहर लगा दी है. माना जा रहा है कि जातिगत समीकरणों को साधने के लिए एनडीए ने कुशवाहा पर दांव लगाया है.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर पत्रकारिता जगत में 21 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं. देश-दुनिया की ख़बरों को आसान भाषा में बताने में महारत रखने वाले श्वेतांक को राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों की गहरी समझ है...और पढ़ें

TAGS

Trending news