पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'अमर्त्य सेन ने राष्ट्र को क्या दिया है?'
Advertisement

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'अमर्त्य सेन ने राष्ट्र को क्या दिया है?'

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को अमर्त्य सेन से पूछा कि इस देश में उनका क्या योगदान है।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'अमर्त्य सेन ने राष्ट्र को क्या दिया है?'

कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को अमर्त्य सेन से पूछा कि इस देश में उनका क्या योगदान है।

घोष ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमारे एक बंगाली साथी ने नोबल पुरस्कार जीता और हमें इस पर गर्व है लेकिन उन्होंने इस राज्य के लिए क्या किया? उन्होंने इस राष्ट्र को क्या दिया है?' उन्होंने कहा, 'नालंदा विश्वविद्यालय के चांसलर के पद से हटाए जाने से सेन अत्यधिक पीड़ित हैं। ऐसे लोग बिना रीढ़ के होते हैं और इन्हें खरीदा या बेचा जा सकता है और ये किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं।'

नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेना के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर पलटवार करते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने भाजपा की राजनीतिक संस्कृति पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा, ‘यह केवल भाजपा की सस्ती राजनीति की संस्कृति को दर्शाता है। ऐसे लोगों के लिए जिन्होंने हमारे देश को यह सम्मान दिलाया, उनके पास कोई इज्जत नहीं है और वे राष्ट्रवाद की बातें करते हैं।’ ‘यह राष्ट्रवाद के उनके ब्रांड का उदाहरण है जहां असहमति के लिए कोई जगह नहीं है। यदि आप उनसे असहमत हैं तो वे आपको बदनाम करेंगे।’

Trending news