केंद्र के बाद इस राज्य में भी चला मोदी मैजिक, इतनी सीटों पर किया कब्जा
trendingNow1530574

केंद्र के बाद इस राज्य में भी चला मोदी मैजिक, इतनी सीटों पर किया कब्जा

साल 2014 में हुये चुनाव में भगवा दल को राज्य में एक सीट से संतोष करना पड़ा था. लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करते हुए पांच सीटों पर जीत दर्ज की है और दो सीटों पर आगे है.

केंद्र के बाद इस राज्य में भी चला मोदी मैजिक, इतनी सीटों पर किया कब्जा

भुवनेश्वर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा में पांच सीटें हासिल कर राज्य की लोकसभा सीटों पर हुए चुनावों में अपने प्रदर्शन में सुधार किया है और वह 21 सीटों वाले इस राज्य में दो सीटों पर आगे भी चल रही है. 

2014 में मिली थी सिर्फ एक सीट

साल 2014 में हुये चुनाव में भगवा दल को राज्य में एक सीट से संतोष करना पड़ा था. लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करते हुए पांच सीटों पर जीत दर्ज की है और दो सीटों पर आगे है.

बीजद के खाते में गई 7 सीटें
बीजू जनता दल ने अब तक घोषित चुनाव परिणामों में सात सीट जीती हैं और वह छह पर बढ़त बनाए हुए है. भाजपा के प्रमुख विजेताओं में केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेश पुजारी, पूर्व नौकरशाह अपराजिता सारंगी शामिल हैं.

संबित्र पात्रा को करना पड़ा हार का सामना
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का नाम हारने वालों की सूची में शामिल हो गया है. पुरी सीट से बीजद के पिनाकी मिश्रा ने पात्रा को 11,714 वोटों से हरा दिया है.

Trending news