Advertisement
trendingNow13032269

'शशि थरूर काबिल हैं और राहुल गांधी...', राष्ट्रपति डिनर में न बुलाए जाने पर बीजेपी ने किसपर कसा तंज?

Shashi Tharoor: रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति भवन में रखे गए सरकारी बैंक्वेट के न्योते को लेकर काफी तकरार छिड़ी है. कांग्रेस के सीनियर लीडर शशि थरूर के निमंत्रण को लेकर लगातार विपक्ष बीजेपी पर निशाना साध रहा है. जिसपर बीजेपी नेता ने पलटवार किया है. 

'शशि थरूर काबिल हैं और राहुल गांधी...', राष्ट्रपति डिनर में न बुलाए जाने पर बीजेपी ने किसपर कसा तंज?

Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर की नजदीकियां लगातार बीजेपी से बढ़ती जा रही है. रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति भवन में रखे गए सरकारी बैंक्वेट के न्योते को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस लीडरशिप पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि शशि थरूर काबिल हैं और राहुल गांधी ड्रामा करते हैं. इसके अलावा क्या कुछ कहा जानते हैं. 

शशि थरूर हैं काबिल इंसान
कांग्रेस की आलोचना का जवाब देते हुए, जायसवाल ने कहा कि शशि थरूर को उनके प्रोफेशनल बैकग्राउंड और ग्लोबल अनुभव को देखते हुए शामिल करना सही था.  शशि थरूर एक काबिल डिप्लोमैट और समझदार, जानकार इंसान हैं. जबकि दूसरी ओर, राहुल गांधी देश की बुराई करते हैं, जबकि उन्हें इससे फायदा हो रहा है. उनके जैसे लोगों को डिप्लोमेसी का हिस्सा बनने की ज़रूरत नहीं है.

जमीनी हकीकत से हैं अलग
साथ ही साथ उन्होंने राहुल गांधी के हाल के उन कमेंट्स पर निशाना साधा, जिनमें उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार ने दौरे पर आए रूस के प्रेसिडेंट से मिलने के लिए विपक्षी नेताओं को न बुलाकर परंपरा तोड़ी है. उन्होंने कहा कि गांधी के दावे राजनीति से प्रेरित हैं और ज़मीनी हकीकत से अलग हैं. राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि संविधान खतरे में नहीं है, खतरे में उनकी कांग्रेस पार्टी है.कांग्रेस का जहाज डूब रहा है और राहुल गांधी को अपनी पार्टी को बचाने पर ध्यान देना चाहिए. भारत का लोकतंत्र और संवैधानिक सिस्टम बहुत मजबूत है, इसलिए ड्रामा करने के बजाय, उन्हें अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

कब शुरू हुआ विवाद?
बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब यह पता चला कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेता ऑफिशियल दावत में नहीं बुलाया गया था. जबकि सीनियर कांग्रेस MP शशि थरूर को न्योता दिया गया था. जिसके बाद विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है. (IANS)

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Abhinaw Tripathi

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल...और पढ़ें

TAGS

Trending news