Advertisement
trendingNow1567294

भारत के खिलाफ रोहिंग्या को भड़का रहा है पाकिस्तान, दी जा रही है आतंकी ट्रेनिंग

बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक जैश के आतंकी बांग्लादेश में हरिनमारा की पहाड़ियों में रोहिंग्या को ट्रेनिंग दे रहे है. बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में इस समय हज़ारों की संख्या में रोहिंग्या शरणार्थी मौजूद हैं

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्लीः सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों के हवाले से आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद (JeM) और रोहिंग्या की साठगांठ का पर्दाफाश हुआ है. खबर है कि आतंकी संगठन JeM के हैंडलर्स रोहिंग्याओं का ब्रेन वॉश कर उन्हें कट्टरपंथ की तरफ आकर्षित कर रहे है. बीएसएफ की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान में बैठा JeM का आतंकी कमांडर साबेर अहमद बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में रोहिंग्या को ट्रेंड कर भारत के खिलाफ भड़काने की फ़िराक में है. ज़ी न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक JeM का बांग्लादेश में मौजूद हैंडलर मौलाना यूनुस ने हाल ही में 4 रोहिंग्या को आतंकी हमले की ट्रेनिंग दी है.

बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक जैश के आतंकी बांग्लादेश में हरिनमारा की पहाड़ियों में रोहिंग्या को ट्रेनिंग दे रहे है. बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में इस समय हज़ारों की संख्या में रोहिंग्या शरणार्थी मौजूद हैं. जिनको भारत के खिलाफ आतंक की राह में झोंकने के लिए पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई जैश ए मोहम्मद के बांग्लादेश में मौजूद स्लीपर सेल के जरिये बरगला रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

भारतीय सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश रच रहा पाकिस्तान, ISI ने जैश को सौंपा जिम्मा
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत में बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में है. ऐसा बताया जा रहा है कि आईएसआई ने आतंकियों को भारतीय सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला करने को है. खुफिया सूत्रों की मानें तो आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के ऑपरेशन कमांडर अब्दुल रउफ असगर को भारतीय सुरक्षाबलों पर हमला करने को कहा है. 

यह भी पढ़ेंः भारतीय सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश रच रहा पाकिस्तान, ISI ने जैश को सौंपा जिम्मा

खबर है कि अब्दुल रउफ असगर को 30 से 40 आतंकियों के ग्रुप को लाइव ऑफ कंट्रोल से सटे लॉन्चिंग पैड पर भेजा है. ये सभी आतंकी भारतीय जवानों पर BAT की साजिश की तैयारी में है.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Naveen Kumar

नवीन कुमार भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से टेलीविजन और वेब पत्रकारिता में 10 साल से कार्यरत हैं. डेस्क और रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों की ...और पढ़ें

TAGS

Trending news