विकास और विश्वास से भरपूर दूरदर्शी बजट है यह: मुख्तार अब्बास नकवी
Advertisement

विकास और विश्वास से भरपूर दूरदर्शी बजट है यह: मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज पेश बजट को विकास और विश्वास से भरपूर दूरदर्शी करार देते हुए कहा कि इसमें गांव-गरीब, किसान, महिलाओं और नौजवानों के हितों एवं उनके सशक्तिकरण की सरकार की प्रतिबद्धता प्रकट होती है।

विकास और विश्वास से भरपूर दूरदर्शी बजट है यह: मुख्तार अब्बास नकवी

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज पेश बजट को विकास और विश्वास से भरपूर दूरदर्शी करार देते हुए कहा कि इसमें गांव-गरीब, किसान, महिलाओं और नौजवानों के हितों एवं उनके सशक्तिकरण की सरकार की प्रतिबद्धता प्रकट होती है।

वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा पेश बजट को ‘व्यवहारिक’ बताते हुए नकवी ने कहा कि यह बजट सत्ता के बिचौलियों से मुक्त पारदर्शिता और विकास के संकल्प से युक्त अर्थव्यवस्था का आइना है। दुनिया में आर्थिक तंगी और मंदी के बावजूद हमने अपनी अर्थव्यवस्था को कमजोर नहीं होने दिया, इसका मुख्य कारण है कि मोदी सरकार ने लूटलॉबी की तालाबन्दी और लूट के लाटसाहबों की नाकाबन्दी कर दी है। उन्होंने कहा कि जनता के धन का एक एक आना और पाई.पाई, गरीबों ,जरूरतमंदों ,कमजोर, तबकों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों के सरोकार को समर्पित हैं।

कुछ विपक्षी दलों पर परोक्ष प्रहार करते हुए नकवी ने कहा कि इस विकास और विश्वास के माहौल को देखकर उन लोगों में बेचैनी साफ दिख रही है जो अब तक जनधन की खुलीलूट को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मान रहे थे, वे अब राजनीतिक पाखंड में जुट गए हैं। मोदी सरकार आखिरी व्यक्ति तक विकास और विश्वास की रौशनी पहुंचाने एवं गैर-जरुरी कानूनी जाल से मुक्त व्यवस्था बनाने में जुटी है।

Trending news