Advertisement
trendingNow12996540

Lal Quila Blast: दिल्ली में लाल किला के ठीक सामने कार में भयानक धमाका, 8 की मौत; अमित शाह से पीएम मोदी ने की बात

Lal Quila Blast: दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास कार में तेज धमाका हुआ है, जिसके बाद आग लग गई. तेज धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है.

Lal Quila Blast: दिल्ली में लाल किला के ठीक सामने कार में भयानक धमाका, 8 की मौत; अमित शाह से पीएम मोदी ने की बात

Lal Quila Blast: दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किले के पास कार में तेज धमाका हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हैं, जिनकी संख्या बढ़ सकती है. तेज धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई. यह धमाका शाम को 6 बजकर 55 मिनट पर हुआ. ब्लास्ट के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है. दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं. माना जा रहा है कि इसके पीछे किसी आतंकी संगठन का हाथ हो सकता है.

लेकिन अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.  गृह मंत्री अमित शाह से पीएम मोदी ने इस घटना को लेकर बात की है. चश्मदीदों ने बताया कि यह किसी आम दिन जैसा ही था. चांदनी चौक का इलाका लोगों से भरा हुआ था क्योंकि शादियों का सीजन है लिहाजा लोग शॉपिंग करने आ रहे हैं. लेकिन तभी शाम के वक्त अचानक गेट नंबर एक के बाहर खड़ी एक कार में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे वहां हड़कंप मच गया. धमाके की वजह से कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए हैं. मौका-ए-वारदात पर मांस के कई लोथड़े बिखरे देखे गए. ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और आगे मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि सोमवार को लाल किला बंद रहता है. 

ये भी पढ़ें: फरीदाबाद से दिल्ली में धमाके वाली जगह 30 KM दूर, ब्लास्ट का आतंकी कनेक्शन तो नहीं?

Add Zee News as a Preferred Source

फायर डिपार्टमेंट ने बताया, 'लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद तीन-चार गाड़ियों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा. कुल 7 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है. आगे की जानकारी का इंतजार है.'

ये भी पढ़ें: Delhi: लाल किला मेट्रो स्टेशन पर धमाका, तस्वीरों में देखें कब-कब धमाकों से दहली दिल्ली?

धमाके के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. धमाके वाली जगह से लोगों को हटाया जा रहा है और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स भी घटनास्थल पर भेजे जा रहे हैं. क्या इसमें किसी आतंकी संगठन का हाथ है या नहीं, यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा. लेकिन फिलहाल पूरा सुरक्षा तंत्र एक्टिव हो गया है.   

ये भी पढ़ें: लाल किले के पास इस कार पार्किंग में हुआ भयानक धमाका! जानें कितनी गाड़ियां चपेट में

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Rachit Kumar

नवभारत टाइम्स अखबार से शुरुआत फिर जनसत्ता डॉट कॉम, इंडिया न्यूज, आजतक, एबीपी न्यूज में काम करते हुए साढ़े 3 साल से ज़ी न्यूज़ में हैं. शिफ्ट देखने का लंबा अनुभव है.

...और पढ़ें

TAGS

Trending news