cg news: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के छात्रों को बड़ी राहत दी है. गैस संकट की अफवाहों के बीच राज्य सरकार ने छात्रों के लिए 5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की बात कही है.
Trending Photos
)
5 kg cylinder availability to students: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के छात्रों को बड़ी राहत दी है. गैस संकट की अफवाहों के बीच राज्य सरकार ने छात्रों के लिए 5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की बात कही है. सरकार के इस फैसले से उन छात्रों को लाभ मिलेगा जो दूर-दराज क्षेत्रों से आकर शहरों में बसे हैं. उन्हें खाना बनाने में किसी तरह की समस्या न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये निर्णय लिया है. 5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर पाने के लिए स्टूडेंट्स को कुछ डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे जिसके बाद ही उन्हें गैस सिलेंडर दिया जाएगा.
किन छात्रों को मिलेगा सिलेंडर
छत्तीसगढ़ सरकार ने छात्रों को राहत देते हुए उनके हित में फैसला लिया है. इस फैसले के तहत राज्य में पढ़ाई करने वाले छात्रो को सरकार 5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर बिना किसी परेशानियों के मुहैया कराएगी. इस निर्णय के तहत छात्रों को अब खाना बनाने में होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगा और दूरदराज क्षेत्रों से आए छात्र जो किराए पर रहते हैं उन्हें सीधा लाभ मिलेगा.
बस दिखाना होगा ये डॉक्यूमेंट
जिले में पढ़ाई कर रहे छात्रों को 5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर तब ही मिल पाएगा जब वे इन डॉक्यूमेंट्स को शो करेंगे. छात्रों के एजेंसी से गैस सिलेंडर तब ही दिया जाएगा जब वे अपना आधार कार्ड और प्रमाण पत्र दिखाएंगे. इन दो वैध दस्तावेजों के आधार पर ही स्टूडेंट्स को सिलेंडर दिया जाएगा.
एक नजर यहां भी
कलेक्टर ने आदेश जारी किया है कि अगर कोई व्यक्ति डिलिवरी मैन से दुर्व्यवहार करता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं गैस बुकिंग के लिए भी दिन निर्धारित किए गए हैं. वर्तमान स्थिति के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन की लिमिट रखी गई है जिसके बाद आप गैस की दूसरी बुकिंग कर पाएंगे. सरकार का कहना है कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर है जिसकी पूर्ति समाज कल्याण विभाग में भी की जाएगी.