Advertisement
trendingPhotos/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3170332
Zee Madhya Pradesh ChhattisgarhPhotosरेल यात्रियों को जरूरी खबर: छत्तीसगढ़ में 12 मेमू-पैसेंजर ट्रेनें बहाल, यात्रा में होगी आसानी
photoDetails1mpcg

रेल यात्रियों को जरूरी खबर: छत्तीसगढ़ में 12 मेमू-पैसेंजर ट्रेनें बहाल, यात्रा में होगी आसानी

Chhattisgarh Memu Trains: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. पिछले दिनों में रद्द हुई 12 ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया गया है. ऐसे में यात्रियों को आने-जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. ऐसे में अब यह ट्रेनें चलने से सबसे ज्यादा आसानी इन जिले के यात्रियों को होगी. 12 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को बहाल करने का आदेश भारतीय रेलवे की तरफ से जारी कर दिया गया है. बता दें कि समर सीजन में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इन ट्रेनों की वजह से सबसे ज्यादा फायदा नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को होने वाला है. 

छत्तीसगढ़ में ट्रेनें बहाल

1/7
छत्तीसगढ़ में ट्रेनें बहाल

छत्तीसगढ़ में भारतीय रेलवे ने 12 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को बहाल कर दिया है. ऐसे में यात्रियों को आने-जाने में आसानी होगी. कनेक्टिविटी विस्तार की वजह से इन ट्रेनों को रद्द किया गया था. लेकिन अब इन ट्रेनों के बहाल होने से यात्रियों को आसानी होगी.

चौथी लाइन की कनेक्टिविटी

2/7
चौथी लाइन की कनेक्टिविटी

बिलासपुर रेलवे मंडल के अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन पर कनेक्टिविटी का काम चल रहा है. जिसके चलते इन 12 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को निरस्त किया गया है. जिसमें पटना-चर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन भी शामिल थी. लेकिन अब इस ट्रेन को भी बहाल कर दिया गया है.

ये ट्रेनें बहाल

3/7
ये ट्रेनें बहाल

गाड़ी संख्या 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर मेमू. गाड़ी संख्या 68736/68735 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू. 68745/68746 गेवरारोड-रायपुर मेमू. गाड़ी संख्या 58204/58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर. गाड़ी संख्या 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू . 68732/68731 कोरबा-बिलासपुर मेमू. ट्रेनों का फिर से संचालन शुरू हो गया है.

पटना-चर्लपल्ली

4/7
पटना-चर्लपल्ली

पटना-चर्लपल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया था. लेकिन अब यह ट्रेन भी फिर से संचालित हो गई है. पहले इसे 15-15 फेरों में चलाया जा रहा था. लेकिन अब इस ट्रेन को अपने पुराने निर्धारित समय से चलाया जाएगा. इस ट्रेन से भी यात्रियों को भी फायदा होगा. 

तय समय से चलेगी गाड़ियां

5/7
तय समय से चलेगी गाड़ियां

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर यह है कि अब सभी ट्रेनें तय समय से चलेगी. गर्मी के सीजन में ट्रेनों को निरस्त होने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया गया है.

तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस

6/7
तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस

तिरुपति-रक्सौल के बीच भी गर्मियों में समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. यह गाड़ी 7 फेरों में चलेगी. गाड़ी संख्या 07051 13 अप्रैल से 25 मई के बीच हर सोमवार के दिन संचालित होगी. ऐसे में इस ट्रेन का भी यात्रियों को फायदा होगा.

यात्रियों का फायदा

7/7
यात्रियों का फायदा

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को इन 12 ट्रेनों के निरस्त होने से नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन अब ट्रेनों का फिर से संचालन होने से यात्री आसानी से अपनी यात्रा जारी रख सकेंगे.