Chhattisgarh GK: छत्तीसगढ़ की रेलवे कनेक्टिविटी में पांच रेलवे स्टेशन सबसे अहम माने जाते हैं. यह रेलवे स्टेशन न केवल यात्रियों के आने जाने के लिए अहम माने जाते हैं. जबकि यही से सबसे ज्यादा राजस्व भी आता है. यह पांचों रेलवे स्टेशन छत्तीसगढ़ राज्य के लिए लाइफलाइन माने जाते हैं. जो दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तहत आते हैं. खास बात यह है कि इन पांचों रेलवे स्टेशन से ही छत्तीसगढ़ में माल ढुलाई भी होती है. जबकि यह दक्षिण और पश्चिम की लाइनों को भी आपस में जोड़ते हैं. इसमें राजधानी रायपुर और बिलासपुर रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं.
)
छत्तीसगढ़ में पांच रेलवे स्टेशन सबसे अहम माने जाते हैं. जो राज्य में रेलवे की कनेक्टिविटी के लिहाज से प्रमुख हैं. ये दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सबसे अहम स्टेशन हैं. जो छत्तीसगढ़ में राजस्व का भी बड़ा केंद्र माने जाते हैं.
)
बिलासपुर रेलवे स्टेशन छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है. यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी सबसे बड़ा जंक्शन हैं. जहां से हर दिन 340 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं. जिसमें हजारों यात्री हर दिन सफर करते हैं. यह छत्तीसगढ़ का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन माना जाता है.
)
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का रेलवे स्टेशन राज्य का दूसरा सबसे बड़ा जंक्शन है. यह एक महत्वपूर्ण स्टेशन माना जाता है. जिसमें 8 प्लेटफॉर्म हैं. यहां से हर दिन लंबी दूरी की गाड़ियां गुजरती हैं. जिससे यह राज्य के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक माना जाता है.
)
छत्तीसगढ़ में तीसरे सबसे बड़े रेलवे स्टेशन में दुर्ग जंक्शन शामिल हैं. यह हावड़ा-नागपुर-मुंबई रेलवे रूट का अहम स्टेशन है. दुर्ग जंक्शन भिलाई-दुर्ग औद्योगिक क्षेत्र को देश के बड़े महानगरों से भी कनेक्ट करता है. जिससे यह औद्योगिक नजरिए से अहम माना जाता है.
)
रायगढ़ रेलवे स्टेशन भी छत्तीसगढ़ का प्रमुख औद्योगिक केंद्र माना जाता है. रायगढ़ स्टेशन कोयला परिवहन और औद्योगिक कनेक्टिविटी के लिए छत्तीसगढ़ में सबसे अहम है. यह राज्य के आर्थिक विकास में भी योगदान देता है.
)
कोरबा रेलवे स्टेशन भी छत्तीसगढ़ का प्रमुख और व्यस्तम रेलवे स्टेशन माना जाता है. यह राज्य के प्रमुख रेल केंद्रों में शामिल है. जहां से अलग-अलग लाइनों के लिए कनेक्टिविटी बनाई जाती है.
)
छत्तीसगढ़ में यह पांचों रेलवे स्टेशन रेल कनेक्टिविटी में सबसे अहम माने जाते हैं. यहां से हर दिन लाखों की संख्या में यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं. जबकि यह माल ढुलाई में भी प्रमुख माने जाते हैं.
ट्रेन्डिंग फोटोज़