Advertisement
trendingPhotos/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3170953
Zee Madhya Pradesh ChhattisgarhPhotosमहतारी वंदन योजना का पैसा नहीं आया तो ना हो परेशान, इन 3 तरीकों से दर्ज करें अपनी शिकायत; जानिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
photoDetails1mpcg

महतारी वंदन योजना का पैसा नहीं आया तो ना हो परेशान, इन 3 तरीकों से दर्ज करें अपनी शिकायत; जानिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

where and how to complain if not recieve mahtari vandan yojana kist: महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी हो गई है. 68.48 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1000 की राशि डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर मोड पर जारी की गई है. 26वीं किस्त के तहत इस बार कुल 641.62 करोड़ की सहायता राशि जारी की गई है. अब सवाल ये है कि जिन महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त नहीं मिली है वो क्या करें कहां शिकायत करें और कैसे करें? इन सभी सवालों का जवाब आपको इस खबर के जरिए मिल जाएगा.

 

महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त

1/7
महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त

महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी हो गई है. साय सरकार ने 68.48 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1000 की राशि डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर मोड पर जारी की है. इस बार कुल 641.62 करोड़ की सहायता राशि जारी की गई है.

महतारी वंदन योजना की किस्त नहीं मिली तो क्या करें

2/7
महतारी वंदन योजना की किस्त नहीं मिली तो क्या करें

अगर आप उन महिलाओं में से हैं जिन्हें महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी नहीं हुई है तो इस खबर को जरूर पढ़ें. महतारी वंदन योजना की किस्त नहीं मिलने पर क्या करें कहां शिकायत करें और कैसे करें? इन सभी सवालों का जवाब आपको यहां मिल जाएगा. 

महतारी वंदन योजना की ऑफिशियल बेबसाइट

3/7
महतारी वंदन योजना की ऑफिशियल बेबसाइट

महतारी वंदन योजना की किस्त नहीं आने पर आप योजना की https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ ऑफिशियल बेबसाइट पर जाए. 

ऐसे करें शिकायत दर्ज

4/7
ऐसे करें शिकायत दर्ज

यहां शिकायत ऑपशन पर क्लिक करें फिर अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर, कैप्चा कोड और लाभार्थी क्रमांक डालें. इसके बाद अपनी शिकायत दर्ज करें और सब्मिट कर दें. 

महतारी वंदन योजना हेल्प डेस्क नंबर

5/7
महतारी वंदन योजना हेल्प डेस्क नंबर

आप चाहें तो हेल्प डेस्क नं : +91-771-2234192 पर कॉल करके भी अपनी शिकायत के बारे में बता सकती हैं ताकी जल्द से जल्द आपकी शिकायत का समाधान हो सके. 

आंगनबाड़ी केंद्र में कैसे करें शिकायत

6/7
आंगनबाड़ी केंद्र में कैसे करें शिकायत

आप चाहें तो नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर वहां की कार्यकर्ता से बात कर के अपनी समस्या का हल करवा सकती हैं. अगर इसके बाद भी समस्या का सामाधान नहीं होता है तो संबंधित विभाग के जिला कार्यालय से संपर्क करें और किस्त नहीं आने की बात बताएं. 

महतारी वंदन का पैसा कैसे करें चेक

7/7
महतारी वंदन का पैसा कैसे करें चेक
अपने किस्त का ऑनलाइन स्टेट देखने के लिए आप इस लिंक https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/  पर क्लिक करें.  फिर यहां 'आवेदन और भुगतान की स्थिति' ऑप्शन पर क्लिक करें. अब अपना मोबाइल नंबर डाले या फिर आधार नंबर और कैप्चा कोड डाल कर सब्मिट करें. अब आपको अपने किस्त का ऑनलाइन स्टेटस दिख जाएगा.