Advertisement
trendingNow12996389

'मैंने मेरे भी वीडियो देखे हैं...' AI के गलत इस्तेमाल पर याचिकाकर्ता को चीफ जस्टिस का जवाब

Chief Justice BR Gavai: 6 अक्टूबर को राकेश किशोर नाम के वकील ने चीफ जस्टिस की तरफ जूता उछालने की कोशिश की थी. जिसके बाद इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसका जिक्र संभवत चीफ जस्टिस ने एआई के दुरुपयोग को लेकर की गई याचिका पर टिप्पणी के दौरान किया है.

 

'मैंने मेरे भी वीडियो देखे हैं...' AI के गलत इस्तेमाल पर याचिकाकर्ता को चीफ जस्टिस का जवाब

AI misuse: AI के बढ़ते दुरुपयोग को लेकर चीफ जस्टिस बी आर गवई ने टिप्पणी की है. उन्होंने यह टिप्पणी AI के दुरुपयोग को लेकर दायर की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान की है. दरअसल, याचिकाकर्ता ने भारतीय न्यायपालिका से  AI के इस्तेमाल को रेगुलेट करने के लिए दिशा निर्देश तय करने की मांग की है. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस बी आर गवई ने कहा कि उन्होंने खुद को लेकर भी AI से तैयार किया गया वीडियो देखा है. 

सीजेआई पर जूता फेंकने की कोशिश
देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लगातार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग से जुड़े मामले सामने आते रहे हैं. जिसको एक्सपर्ट बहुत हानिकारक मानते हैं. एआई के गलत इस्तेमाल को लेकर की गई टिप्पणी पर माना जा रहा है कि चीफ जस्टिस का उन पर इशारा जूता फेंकने की कोशिश करने वाली घटना से जुड़ा हुआ है. जब 6 अक्टूबर को राकेश किशोर नाम के वकील ने चीफ जस्टिस की तरफ जूता उछालने की कोशिश की थी. जिसके बाद इस पूरा घटना को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसका जिक्र संभवत चीफ जस्टिस ने एआई के दुरुपयोग को लेकर की गई याचिका पर टिप्पणी के दौरान किया है. 

यह भी पढ़ें: 'जेल नाइट क्लब बन चुके हैं', बेंगलुरु जेल में मौज उड़ाते कैदियों के वीडियो पर गरमाई सियासत, बीजेपी का हल्ला बोल

Add Zee News as a Preferred Source

एआई का गलत इस्तेमाल

सुप्रीम कोर्ट में दायर दायर याचिका में न्यायपालिका को जनरेटिव एआई के खतरों पर ध्यान देने की बात कही है. क्योंकि इस तकनीक के गलत और भ्रामक इस्तेमाल से अधूरी जानकारी मिलने का अंदेशा है. याचिकाकर्ता का मानना है कि कोर्ट की सुनवाई के फर्जी वीडियो न्यायपालिका की साख को नुकसान पहुंचा सकते है, जिससे जनता के बीच लत संदेश जाएगा.  इसलिए कोर्ट AI तकनीक के इस्तेमाल को लेकर दिशा निर्देश तय करे. हालांकि, चीफ जस्टिस बी आर गवई ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील से कहा कि आप  क्या चाहते है  कि यह याचिका आज ही खारिज कर दूं या दो हफ्ते बाद सुनवाई के लिए लगा दिया जाए. जिसके बाद कोर्ट ने आखिरकार दो हफ्ते के लिए मामले की सुनवाई को टाल दिया है.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Naveen Sheoran

नवीन कुमार 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं. वर्तमान में ज़ी न्यूज़ डिजिटल में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज़्म में मास्टर डिग्री प्राप्त की है. ज...और पढ़ें

TAGS

Trending news