हिंद महासागर में चीनी पोतों पर नौसेना की पैनी नजर: नौसेना प्रमुख
Advertisement

हिंद महासागर में चीनी पोतों पर नौसेना की पैनी नजर: नौसेना प्रमुख

भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि उसे हिंद महासागर के क्षेत्र में चीनी नौसेना के पोतों और पनडुब्बियों की तैनाती एवं आवागमन की जानकारी है तथा वह उन पर ‘पैनी नजर’ बनाए हुए है।

हिंद महासागर में चीनी पोतों पर नौसेना की पैनी नजर: नौसेना प्रमुख

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि उसे हिंद महासागर के क्षेत्र में चीनी नौसेना के पोतों और पनडुब्बियों की तैनाती एवं आवागमन की जानकारी है तथा वह उन पर ‘पैनी नजर’ बनाए हुए है।

वार्षिक ‘नौसेना दिवस’ समाचार सम्मेलन को संबोधित करते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने कहा कि चीन की परमाणु पनडुब्बी हिंद महासागर में तैनात की गई और यह कराची में रूकी में थी।

उन्होंने कहा, ‘जहां तक पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की नौसेना के पोत और पनडुब्बियों का सवाल है तो भारतीय नौसेना उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर और निगरानी रखती है। पीएलए नौसेना बलों की हिंद महासागर में तैनाती के समुद्री दायरे को लेकर जागकरूता है।’ नौसेना प्रमुख ने कहा, ‘हमने उन पर नजर रखने के लिए विमान और पोत के रूप में निगरानी मिशन की शुरुआत की है। उन्होंने 2012 से अपनी पनडुब्बियों की तैनाती शुरू की थी।’ लांबा ने पाकिस्तान के उस दावे को ‘बकवास’ करार दिया कि भारत की एक पनडुब्बी उसके जलक्षेत्र में दाखिल हो गई थी।

उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तानी नौसेना जिस इलाके का दावा कर रही है वहां कोई भारतीय पनडुब्बी तैनात नहीं थी। जहां तक किसी दूसरे देश की पनडुब्बी को पीछे की ओर करने की बात है तो यह आसान काम नहीं है और पाकिस्तानी नौसेना का दावा पूरी तरह बकवास है। हम वहां पनडुब्बियां तैनात करते हैं जहां अभियान संबंधी आवश्यकता होती है और हम उनकी तैनाती करना जारी रखेंगे।’

Trending news