Advertisement
trendingNow1488269

SP-BSP गठबंधन मजबूत, एनडीए को खुद को बनाना होगा सुदृढ़ : चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि दोनों दलों ने उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक शासन किया जहां के लोगों को बेरोजगारी और अपराध के चलते दूसरे जगह जाने को मजबूर होना पड़ा.

लोजपा नेता चिराग पासवान (फाइल फोटो)
लोजपा नेता चिराग पासवान (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने शनिवार को एसपी-बीएसपी गठबंधन को एक मजबूत चुनावी गठजोड़ बताया और कहा कि सत्ताधारी राजग को भी विपक्ष को चुनौती देने के लिए स्वयं को सुदृढ़ बनाना होगा. 

लोजपा नेता चिराग पासवान ने कभी धुर प्रतिद्वंद्वी रहे दलों के गठबंधन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह गठजोड़ उनके बीच हुआ है जिन्होंने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक सम्पत्ति एकत्रित की. उनका परोक्ष इशारा बीएसपी सुप्रीमो मायावती और एसपी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की ओर था. पासवान ने कहा कि दोनों दलों ने उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक शासन किया जहां के लोगों को बेरोजगारी और अपराध के चलते दूसरे जगह जाने को मजबूर होना पड़ा. 

उन्होंने कहा कि एक चुनावी रणनीति के तौर पर एसपी-बीएसपी का गठबंधन मजबूत है. भाजपा नीत एनडीए को भी उसे चुनौती देने को स्वयं को सुदृढ़ बनाना होगा ताकि उत्तर प्रदेश के लोग एसपी-बीएसपी गठबंधन को एक मुंहतोड़ जवाब दे सकें.

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें बीएसपी और एसपी आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी. इन दोनों पार्टियों ने राज्य की दो सीटें छोटी पार्टियों के लिए छोडी हैं जबकि अमेठी और रायबरेली की दो सीटें कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ने का फैसला किया है. बीएसपी सुप्रीमो मायावती और एसपी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा की.

(इनपुट - भाषा)

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news