CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र की सिसायत में पक्ष-विपक्ष में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर तकरार छिड़ी रहती है. अब प्रदेश के मुखिया और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच करीब डेढ़ घंटे तक मीटिंग चली. इस मीटिंग में दोनों के बीच ये सहमति बनी.
Trending Photos
)
Maharashtra Civic Elections: महाराष्ट्र की सियासत में अक्सर उतार-चढ़ाव देखा जाता है. शिवसेना के दोनों एक एक दूसरे पर टिप्पणी करते रहते हैं, यही आलम NCP के गुटों में भी देखा जाता है. उद्धव-राज ठाकरे भी सरकार पर किसी न किसी बात को लेकर आरोप लगाते रहते हैं, इसी बीच सिविक चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इस चुनावको लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच करीब डेढ़ घंटे तक मीटिंग चली. बंद कमरे में चली इस मीटिंग में दोनों के बीच यह सहमति बनी है.
महायुति गठबंधन लड़ेगा चुनाव
एक ऑफिशियल रिलीज के मुताबिक, मीटिंग में यह तय हुआ कि सत्ताधारी महायुति गठबंधन मुंबई और ठाणे समेत पूरे राज्य में आने वाले सिविक चुनाव ( निकाय चुनाव) साथ लड़ेगा. मीटिंग में राज्य BJP अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और शिवसेना के सीनियर नेता रवींद्र चव्हाण भी मौजूद थे. शिवसेना की ऑफिशियल रिलीज के मुताबिक, दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच महायुति के तौर पर मिलकर सिविक चुनाव लड़ने पर पॉजिटिव चर्चा हुई.
शुरू होगी चर्चा
अगले दो से तीन दिनों में, हर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के नेताओं के बीच सीट-शेयरिंग और दूसरी डिटेल्स को फाइनल करने के लिए लोकल लेवल पर चर्चा शुरू होगी. इस बात पर भी सहमति बनी है कि BJP और शिवसेना के ऑफिस-बेयरर्स और वर्कर्स को एक-दूसरे की पार्टियों में जाने की इजाजत नहीं होगी. महाराष्ट्र लोकल बॉडी इलेक्शन में मुख्य मुकाबला दो बड़े अलायंस, रूलिंग महायुति और अपोज़िशन महा विकास अघाड़ी (MVA) के बीच बताया जा रहा है.
ये पार्टियां हैं गठबंधन का हिस्सा
महायुति (रूलिंग कोएलिशन) अलायंस स्टेट लेवल पर पावर में है और इसके हिस्सेदार भारतीय जनता पार्टी (BJP), शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और इसके अलावा नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) (अजीत पवार गुट) हैं. जबकि मुख्य अपोजिशन अलायंस (महा विकास अघाड़ी) में इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC), शिवसेना (UBT) (उद्धव ठाकरे गुट), नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) (शरद पवार गुट, या NCP-SP) और चुनाव लड़ने वाली दूसरी पार्टियां शामिल हैं. (ANI)