कांग्रेस नेता का दावा- प्रियंका गांधी को अपना उत्‍तराधिकारी बनाना चाहती थीं इंदिरा गांधी
Advertisement

कांग्रेस नेता का दावा- प्रियंका गांधी को अपना उत्‍तराधिकारी बनाना चाहती थीं इंदिरा गांधी

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निकट सहयोगी रहे वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता माखन लाल फोतेदार ने कहा है कि इंदिरा ने प्रियंका में उत्तराधिकारी होने के गुण देखे थे। यह बात जब सोनिया गांधी को बताई गई तो वे नाराज हो गई थीं।

कांग्रेस नेता का दावा- प्रियंका गांधी को अपना उत्‍तराधिकारी बनाना चाहती थीं इंदिरा गांधी

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निकट सहयोगी रहे वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता माखन लाल फोतेदार ने कहा है कि इंदिरा ने प्रियंका में उत्तराधिकारी होने के गुण देखे थे। यह बात जब सोनिया गांधी को बताई गई तो वे नाराज हो गई थीं।

पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम दिनों के प्रभावशाली क्षणों को उनके पूर्व सहयोगी फोतेदार ने किताब की शक्ल में अंजाम दिया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि इंदिराजी को अपनी मृत्यु का पूर्वाभास हो गया था। अपनी हत्या के कुछ पहले उन्होंने फोतेदार से कहा था कि उन्होंने प्रियंका में उनके उत्तराधिकारी होने की झलक दिखती है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फोतेदार की किताब 'चिनार लीव्स' में इंदिरा के जीवन से जुड़े कुछ पहलुओं को उजागर किया गया है। यह किताब 30 अक्टूबर को राजधानी में जारी की जाएगी। किताब में इंदिरा की अक्टूबर 1984 की आखिरी कश्मीर घाटी की यात्रा का विशेष विवरण है। फोतेदार ने अपनी किताब में पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के दावे का समर्थन करते हुए लिखा कि 2004 में सोनिया गांधी ने 'अंतररात्मा की आवाज' के बजाय पारिवारिक दबाव के चलते प्रधानमंत्री बनने से इनकार किया था।
फोतेदार ने लिखा है कि कश्मीर का यात्रा के दौरान एक मंदिर में वह गई थीं। मंदिर में उन्हें एहसास हो गया था कि उनके जीवन का अंत निकट आ गया है। फोतेदार ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत करते हुए कहा कि कार से वापसी में जब वह आ रहीं थीं कि वह दार्शनिक मुद्रा में थीं। उन्होंने विचारपूर्ण तरीके से कहा था कि प्रियंका को उत्तराधिकार से वंचित किया जा सकता है।...वह काफी सफल हो सकती है और लम्बे समय तक सत्ता में रह सकती है। इस बारे में मैंने राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी को भी बताया था कि कश्मीर यात्रा के बाद इंदिरा ने क्या कहा था, तो वह नाराज हो गई थी।

कांग्रेसी नेता ने लिखा है कि वीपी सिंह की सरकार के गिर जाने के बाद पूर्व राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन ने राजीव गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का विरोध किया था और वह प्रणब मुखर्जी को लाए जाने के पक्षधर थे। माधवराव सिंधिया 1999 में मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने की सोनिया की योजना से अपसेट हो गए थे। उन्होंने इसे रोकने के लिए समाजवादी पार्टी के अमर सिंह के साथ लॉबिंग की थी। उन्होंने यह भी दावा किया है कि अरूण नेहरू को राजीव गांधी की 'गुड बुक्स' से बाहर करने में सोनिया और सतीश शर्मा की भूमिका थी।

Trending news