Advertisement
trendingNow12993439

अब स्वयंभू विश्व गुरु जाएंगे... G20 से हटा अमेरिका तो कांग्रेस ने PM Modi पर कसा तंज, जानिए क्या कहा?

Congress Leader Jairam Ramesh on PM Modi: अमेरिका के G20 से हटने के फैसले के तुरंत बाद भारतीय राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने पीए मोदी पर तंज कसा है. कांग्रेस लगातार पीएम मोदी की विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उपस्थिति को लेकर सवाल उठा रही है. 

PM Modi (डिजाइन फोटो)
PM Modi (डिजाइन फोटो)

Congress Leader Jairam Ramesh on PM Modi: साउथ अफ्रीका में इसी महीने होने जा रहे G20 शिखर सम्मेलन का अमेरिका ने बहिष्कार किया है. राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप 7 नवंबर को साफ कर चुके हैं कि जी20 शिखर सम्मेलन में कोई भी अमेरिकी अधिकारी हिस्सा नहीं लेगा. ट्रंप के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने से इनकार कर दिया है, तो 'एक खास स्वघोषित विश्‍वगुरु खुद ही इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.'

रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा 'अब जबकि राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा कर दी है कि वह 22-23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे, तो हम निश्चिंत हो सकते हैं कि स्वयंभू विश्वगुरु स्वयं इसमें शामिल होंगे.'

कांग्रेस ने क्यों कसा तंज?

इससे पहले पहले भी जयराम रमेश प्रधानमंत्री मोदी को लेकर निशाना साधते रहे हैं. हाल ही में रमेश ने कुआलालंपुर में 47वें आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष किया था. उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी 47वें आसियान सम्मेलन में इसलिए नहीं गए, क्योंकि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 'कोने में' किए जाने से बचना चाहते थे. '

Add Zee News as a Preferred Source

ट्रंप ने क्यों किया G20 का बहिष्कार?

G20 शिखर सम्मेलन 22-23 नवंबर 2025 को जोहान्सबर्ग में होगा. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका का कोई भी सरकारी प्रतिनिधि, यहां तक कि उपराष्ट्रपति भी इस सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे. इस फैसले की वजह के तौर पर ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में कथित रूप से सफेद किसानों (Afrikaners) के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठाया. ट्रंप ने अफ्रीका में श्वेत किसानों के साथ किए जा रहे 'दुर्व्यवहार' के चलते अमेरिका G20 शिखर सम्मेलन का बहिष्कार किया है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से क्या कहा गया?

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा 'अफ़्रीकी लोगों को मारा और काटा जा रहा है, और उनकी जमीन और खेतों को अवैध रूप से जब्त किया जा रहा है. जब तक मानवाधिकारों का हनन जारी रहेगा, कोई भी अमेरिकी सरकारी अधिकारी इसमें शामिल नहीं होगा.' उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि उन्हें 2026 में होने वाले G20 सम्मेलन की मेजबानी का इंतजार है, जो मियामी, फ्लोरिडा में आयोजित होगा.

आखिर क्या है G20 शिखर सम्मेलन?

G20 दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, विकास और भू-राजनैतिक मुद्दों पर एक साथ काम करता है. इसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं. भारत, अमेरिका, चीन, जापान, फ्रांस, UK, रूस, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की, इटली, कनाडा, अर्जेंटीना, मेक्सिको, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: पटना से सटल ऊ इलाका जे बदली बिहार के खेला! BJP के बढ़ते कॉन्फिडेंस

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Bhoopendra Rai

भूपेंद्र कुमार राय Zee News हिंदी डिजिटल में में स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उनकी खासकर खेल पर अच्छी-खासी पकड़ी है. पत्रकारिता का सफर 2017 में शुरू हुआ था. ETV Bharat, (हैदराब...और पढ़ें

TAGS

Trending news