Mumbai Congress MLA AslamShaikh: मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमीत साटम (Ameet Satam) ने महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट की दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए, कांग्रेस पार्टी के विधायक असलम शेख की वोटर लिस्ट में दो जगह मौजूदगी की फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- 'आपके मलाड से MLAअसलम शेख का नाम दो-दो बार मतदाता सूची में है.'
Trending Photos
)
Mumbai BJP President Ameet Satam: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कथित 'वोट चोरी' के आरोप पर कहीं सियासी 'परमाणु बम' तो कहीं सियासी 'हाइड्रोजन बम' फोड़ रहे हैं. इसी तरह से वोटर लिस्ट के सैनेटाइजेश से जुड़ी चुनाव आयोग की कवायद SIR को लेकर बंगाल और तमिलनाडु में आर-पार की चेतावनी देते हुए बीजेपी नेताओं को मारने-काटने जैसे विवादित बयान खुले आम दिए जा रहे हैं. इसबीच महाराष्ट्र बीजेपी के एक बड़े नेता ने बाकायदा सबूत देते हुए कांग्रेस नेताओं पर दो-दो वोटर आईडी कार्ड रखकर वोट चोरी करने का आरोप लगाया है.
मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमीत साटम ( Ameet Satam) ने महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट की दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए, कांग्रेस पार्टी के विधायक असलम शेख की वोटर लिस्ट में दो जगह मौजूदगी की फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- आपके मलाड से MLAअसलम शेख @AslamShaikh_MLA जिनका नाम दो-दो बार मतदाता सूची में है.
मुंबई के मालाड से कांग्रेस विधायक असलम शेख पर अमित साटम ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'असलम शेख का नाम मतदाता सूची में डुप्लीकेट एंट्री के रूप में दर्ज है और उनके नेता हमपर आरोप लगाते हैं.'
अमित साटम का यह आरोप ऐसे समय पर सामने आया है जब राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष लगातार मतदाता सूची में गड़बड़ी का मुद्दा उठा रहा है.
See @RahulGandhi
This is your Malad MLA @AslamShaikh_MLA whose name is twice in voter list!
What do you have to say on this? pic.twitter.com/MdvhNgHy5G
— Ameet Satam (@AmeetSatam) November 7, 2025
महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार और तमिलनाडु हर जगह सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर फर्जी मतदाताओं को बसवाने का आरोप लगाते हैं. बीएलओ से लेकर चुनाव आयोग का तमाम अमला चुनावी राज्यों समेत अन्य राज्यों में एसआईआर के तहत मतदाताओं की स्क्रुटनी कर रहा है. लिहाजा महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक के पास जैसे ही दो-दो वोटर ID कार्ड होने का खुलासा हुआ तो बीजेपी ने बिना देर लगाए राहुल गांधी के आरोपों को काउंटर करने के साथ कांग्रेस नेताओं का नाम वोट चोरी से जोड़ दिया.