Advertisement
trendingNow1533527

कांग्रेस के मुखपत्र ने अब्दुल्लाकुट्टी पर साधा निशाना, करी थी पीएम मोदी की तारीफ

कांग्रेस पार्टी के मुखपत्र ने उन्हें एक प्रवासी पक्षी करार दिया और उनके व्यवहार को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया. 

संपादकीय में अब्दुल्लाकुट्टी को “सत्ता का भूखा” बताया गया और कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा कसारगोड सीट से टिकट नहीं दिये जाने से वह नाराज थे.
संपादकीय में अब्दुल्लाकुट्टी को “सत्ता का भूखा” बताया गया और कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा कसारगोड सीट से टिकट नहीं दिये जाने से वह नाराज थे.

तिरुवनंतपुरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने को लेकर पार्टी के अंदर खलबली मचाने वाले एपी अब्दुल्लाकुट्टी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पार्टी के मुखपत्र ने उन्हें एक प्रवासी पक्षी करार दिया और उनके व्यवहार को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया. अब्दुल्लाकुट्टी माकपा छोड़कर कांग्रेस में आए थे. उन्होंने हाल ही में एक फेसबुक पोस्ट में लोकसभा चुनावों में भगवा पार्टी को मिली प्रभावी जीत के बाद पीएम मोदी की प्रशंसा की थी. 

कांग्रेस के मुखपत्र “वीक्षानम” के एक संपादकीय में कहा गया, “कांग्रेस के अंदर रहकर भाजपा की तारीफ पूरी तरह अस्वीकार्य है. एक प्रवासी पक्षी की तरह सत्ता में आने की उम्मीद में अब्दुल्लाकुट्टी माकपा से कांग्रेस में आए. अब वह भगवा दल में अपनी संभावनाएं टटोल रहे हैं.” 

 

Add Zee News as a Preferred Source

इसमें कहा गया कि दो बार माकपा सांसद और दो बार कांग्रेस विधायक रहे अब्दुल्लाकुट्टी अब ‘‘कमल के तालाब’’ में डुबकी लगाने की योजना बना रहे हैं. संपादकीय में अब्दुल्लाकुट्टी को “सत्ता का भूखा” बताया गया और कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा कसारगोड सीट से टिकट नहीं दिये जाने से वह नाराज थे. 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news