नेतृत्व के मुद्दे पर सार्वजनिक टिप्पणी न करें : कांग्रेस
Advertisement

नेतृत्व के मुद्दे पर सार्वजनिक टिप्पणी न करें : कांग्रेस

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा राहुल गांधी पर टिप्पणी किए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस ने बुधवार को अपने वरिष्ठ नेताओं को नेतृत्व के मुद्दे पर सार्वजनिक टिप्पणी करने से परहेज करने को कहा ताकि अनावश्यक विवाद से बचा जा सके।

नई दिल्ली : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा राहुल गांधी पर टिप्पणी किए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस ने बुधवार को अपने वरिष्ठ नेताओं को नेतृत्व के मुद्दे पर सार्वजनिक टिप्पणी करने से परहेज करने को कहा ताकि अनावश्यक विवाद से बचा जा सके।

कांग्रेस प्रवक्ता पी सी चाको ने इस मुद्दे पर संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, ‘वरिष्ठ नेताओं को नेतृत्व के मुद्दे पर सार्वजनिक टिप्पणी करने से परहेज करना चाहिए। उन्हें अनावश्यक विवाद नहीं पैदा करना चाहिए क्योंकि निहित वर्ग भ्रम पैदा करना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच मतभेदों की बात पूरी तरह से गलत है। पूरी पार्टी का दोनों नेताओं के प्रति पूर्ण समर्थन है जिनका नेतृत्व सभी के लिए स्वीकार्य है।

कांग्रेस ने दो दिन पहले भी अपने नेताओं को नेतृत्व के मुद्दे पर सार्वजनकि बयानबाजी से परहेज करने और पार्टी मंच पर अपनी राय रखने को कहा था।

Trending news