सीपीआई नेता एबी बर्धन का 92 वर्ष की उम्र में निधन
Advertisement

सीपीआई नेता एबी बर्धन का 92 वर्ष की उम्र में निधन

लंबे समय से बीमार चल रहे भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के दिग्गज नेता एबी बर्धन का शनिवार शाम दिल्ली में निधन हो गया।  92 साल के बर्धन को पैरालिटिक स्ट्रोक के बाद 7 दिसंबर को दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बीते शुक्रवारो को स्थिति में सुधार देखते हुए वेंटिलेटर हटा दिया गया था।  बर्धन 1990 के दशक में सीपीआई के उप महासचिव बने थे। इसके बाद 1996 में उन्हें इंद्रजीत गुप्ता की जगह पार्टी का महासचिव बनाया गया था।

वामपंथी राजनीति का प्रमुख चेहरा थे दिग्गज सीपीआई नेता एबी बर्धन

नई दिल्ली : लंबे समय से बीमार चल रहे भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के दिग्गज नेता एबी बर्धन का शनिवार शाम दिल्ली में निधन हो गया।  92 साल के बर्धन को पैरालिटिक स्ट्रोक के बाद 7 दिसंबर को दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बीते शुक्रवारो को स्थिति में सुधार देखते हुए वेंटिलेटर हटा दिया गया था।

1957 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीते थे चुनाव

मजदूर संगठन आंदोलन और महाराष्ट्र में वामपंथी राजनीति का खास चेहरा रहे अर्द्धेन्दू भूषण बर्धन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 1957 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीते थे। बाद में वह ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के महासचिव बने, जो भारत का सबसे पुराना मजदूर संगठन है। बर्धन 1990 के दशक में सीपीआई के उप महासचिव बने थे। इसके बाद 1996 में उन्हें इंद्रजीत गुप्ता की जगह पार्टी का महासचिव बनाया गया था।

90 के दशक में किया था पार्टी का नेतृत्व

नब्बे के दशक में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की राजनीति के समय भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्व किया था। उनके परिवार में उनका बेटा अशोक और बेटी अलका हैं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। पार्टी के बयान में कहा गया, 'बर्धन का अंतिम संस्कार 4 जनवरी को किया जाएगा।' जीबी पंत अस्पताल में न्यूरोलॉजी के प्रोफेसर और निदेशक डॉक्टर विनोद पुरी ने कहा कि बर्धन का रात 8 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया। उन्हें मस्तिष्क की धमनी में अवरोध के कारण मस्तिष्काघात हुआ था। वह कोमा में थे।

सिद्धांतों के लिये कटिबद्ध थे बर्धनः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वरिष्ठ वाम नेता को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें जज्बे से भरे कम्युनिस्ट नेता और वंचित लोगों को उठाने वाला बताया। मोदी ने ट्वीट किया कि एबी बर्धन को हमेशा जज्बे से भरे कम्युनिस्ट नेता, अपनी विचारधारा और सिद्धांतों के लिए पूरी तरह कटिबद्ध व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

सोनिया, येचुरी और नकवी ने दी श्रद्धांजलि

सोनिया ने कहा कि उनके निधन से न केवल सीपीआई बल्कि पूरे देश ने एक ऐसा नेता खो दिया जिसने अपने पूरे जीवन में वंचित और हाशिये पर मौजूद लोगों के हितों को उठाया। सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने बर्धन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी बुद्धिमता, अनुभव और मार्गदर्शन की कमी खलेगी। उन्होंने ट्वीट किया, 'लाल सलाम, कॉमरेड बर्धन। हम आपकी बुद्धिमत्ता, अनुभव और मार्गदर्शन की कमी महसूस करेंगे।' बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बर्धन के निधन को भारतीय राजनीति का बड़ा नुकसान बताया। केन्द्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, 'उनके परिवार और शुभचिंतकों को मेरी गहरी संवेदनाएं।' 

Trending news