पश्चिम बंगाल: बर्दवान जिले में क्रूड बम विस्फोट, दो लोग घायल
Advertisement

पश्चिम बंगाल: बर्दवान जिले में क्रूड बम विस्फोट, दो लोग घायल

पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के बोरागोरिया गांव में एक बम विस्फोट में दो व्यक्ति घायल हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, यह धमाका क्रूड बम से हुआ, जिसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पश्चिम बंगाल: बर्दवान जिले में क्रूड बम विस्फोट, दो लोग घायल

बर्दवान : पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के बोरागोरिया गांव में एक बम विस्फोट में दो व्यक्ति घायल हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, यह धमाका क्रूड बम से हुआ, जिसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट से घायल हुए लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया और बाद में दुर्गापुर के एक अस्पताल भेज दिया गया। घायलों को पार्टी कार्यकर्ता बताते हुए तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने इन दोनों पर बम फेंका जबकि भाजपा का आरोप है कि ये दोनों कल बम बनाते हुए धमाका होने से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने हालांकि कहा कि उन्हें इस संबंध में किसी पार्टी से कोई शिकायत नहीं मिली है। भारतीय जनता पार्टी ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि ब्‍लास्‍ट उस समय हुआ, जब तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता इस बम को बना रहे थे। हालांकि, अभी तक सत्‍तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इस मामले की जांच में जुटी स्‍थानीय पुलिस को अब तक इस धमाके के आतंकी कनेक्‍शन की कोई जानकारी नहीं मिली है। जांच के बाद मामले की वास्‍तविकता सामने आएगी।

Trending news