Advertisement
trendingNow1527225

दावणगेरे लोकसभा सीट: 2004 से बीजेपी का डंका, कांग्रेस के सामने वापसी की चुनौती

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha elections 2019) के तीसरे चरण में 23 अप्रैल को कर्नाटक की दावणगेरे लोकसभा सीट पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ. 

.(प्रतीकात्मक तस्वीर)
.(प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha elections 2019) के तीसरे चरण में 23 अप्रैल को कर्नाटक की दावणगेरे लोकसभा सीट पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ. इस बार दावणगेरे लोकसभा सीट पर 72.57 % जबकि पूरे कर्नाटक में 68.15 फीसदी मतदान हुआ. दावणगेरे लोकसभा सीट से कांग्रेस की तरफ से एचबी मंजप्पा, बीजेपी की तरफ से जीएम सिद्धेश्वरा और बसपा की तरफ से सि‍द्धाप्पा बीएच सहित कई लोग चुनाव मैदान में है. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के जीएम सिद्देश्वरा को इस सीट से जीत मिली थी. उन्होंने कांग्रेस के एस.एस. मल्लिकार्जुन को 17,602 वोटों से हराया था.

दावणगेरे लोकसभा सीट कुल आबादी 19.45 लाख है
दावणगेरे लोकसभा सीट कुल आबादी 19.45 लाख है जिसका बड़ा हिस्सा ग्रामीण इलाके से आता है. इस सीट के अंतर्गत करीब 15.22 लाख वोटर आते हैं, जिनमें 7.72 लाख पुरुष वोटर और 7.50 लाख महिला वोटर शामिल हैं.दावणगेरे लोकसभा सीट का उदय साल 1977 में हुआ था और यहां अब तक कुल 11 चुनाव हुए हैं जिनमें से 6 बार कांग्रेस को जीत मिली है.

इस सीट पर 5 बार बीजेपी ने जीत दर्ज की 
इस सीट पर 5 बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है जिसमें साल 1999 के लोकसभा चुनाव से लगातार 4 बार की जीत भी शामिल है. इसके अलावा मौजूदा बीजेपी सांसद जी. एम. सिद्देश्वरा साल 2004 से लगातार दावनगेरे से लोकसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं. इस लोकसभा सीट के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें भी आती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

आपको बता दें कि कर्नाटक में कुल 28 लोकसभा सीटें हैं जिनमें से 15 सीटें बीजेपी के पास हैं. इसके अलावा राज्य की 10 सीटों पर कांग्रेस और 2 सीटों पर जेडीएस का कब्जा है. कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार है.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news