नई दिल्ली सीट से जीतकर अरविंद केजरीवाल ने रचा इतिहास
Advertisement

नई दिल्ली सीट से जीतकर अरविंद केजरीवाल ने रचा इतिहास

अरविंद केजरीवाल एक बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे.

नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल जीते.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुनील यादव को 21,697 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया. आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में नई दिल्ली सीट से AAP के अरविंद केजरीवाल ने BJP की प्रत्याशी नूपुर शर्मा को 31,583 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया था. अरविंद केजरीवाल को कुल 57,213 वोट मिले और वहीं नूपुर शर्मा ने 25,630 वोट पाए थे. गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने साल 2013 के चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को नई दिल्ली सीट से हराया था. 

LIVE TV

नई दिल्ली विधानसभा सीट के इतिहास की बात करें तो साल 1993 में दिल्ली को पूर्ण विधानसभा को दर्जा मिलने के बाद 1993 के विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली से BJP के प्रत्याशी कीर्ति आजाद ने जीत हासिल की. फिर साल 1998, 2003 और 2008 के चुनावों में कांग्रेस की तरफ से शीला दीक्षित ने नई दिल्ली सीट से लगातार तीन बार जीत दर्ज की. इसके बाद साल 2013 और 2015 के चुनावों में AAP की तरफ से सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव जीत चुके हैं.

Trending news