who is doctor Ruqaiya: दिल्ली के रेड फोर्ट के पास 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट ने पूरे देश को हिला दिया है. जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई. 20 से ज्यादा घायल है. इसके बाद जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 'डॉक्टर्स गैंग' की अच्छे से जांच पड़ताल हो रही है. अब इसी बीच एजेंसियों के रडार पर आतंकी डॉक्टर आदिल की शादी आ गई है. जानें पूरा मामला.
Trending Photos
)
Terrorist Dr. Adil Ahmed Marriage: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से डॉ आदिल अहमद की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां चौकन्ना हो गई हैं. एजेंसियां की रडार पर अब वो लोग भी आ गए हैं जो डॉ आदिल की शादी शामिल हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक़ इनकी सूची तैयार की जा रही है, जल्द ही इनसे पूछताछ की जाएगी. 5 लाख महीने की सैलरी पाने वाला वाला ये डॉक्टर शादी के अपने कुछ दिन बाद ही दिन बाद ही गिरफ्तार हो गया था. जिसके बाद उसकी कश्मीर में हुई शादी, शादी में आए मेहमान, निकाह कार्ड और सर्जन पत्नी रुकैया सब जांच के घेरे में हैं. एजेंसियां हर कोने से क्लू खंगाल रही हैं, ताकि जांच से सबकुछ सही तरीके से पता किया जा सके.
शादी का मिला कार्ड
डॉ आदिल की शादी पिछले महीने 4 अक्टूबर को कश्मीर में हुई थी. उसकी शादी का कार्ड भी सामने आया है. आदिल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अंबाला रोड पर फेमस मेडिकेयर अस्पताल में काम करता था. शादी की छुट्टी लेकर वो कश्मीर गया था. शादी में अस्पताल के डॉक्टर और कुछ स्टाफ मेंबर भी गए थे. ये सभी एजेंसियों की राडार पर है. इसके अलावा कश्मीर के जो लोग शादी में शामिल हुए थे ऐजेंसी उनकी लिस्ट बना रही है. दरअसल जांच एजेंसियां ये जानना चाहती है कि कही ऐसा तो नही है कि शादी में इस मॉड्यूल से जुड़ा कोई और शख्स तो शामिल नहीं हुआ था. 7 नवंबर को आदिल गिरफ्तार हुआ था. शादी में शामिल होने वालों से होगी पूछताछ होगी.
पांच लाख महीने का कमाता था आदिल
मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. आदिल पिछले एक साल से सहारनपुर के अस्पताल में काम कर रहा था. जहां उसका उनका वेतन 5 लाख रुपये था. 2024 में उसने दिल्ली रोड स्थित ऑस्कर अस्पताल (वी-ब्रास) में एक साल तक काम किया. वहां उनकी मुलाकात ऑस्कर अस्पताल में कार्यरत डॉ. अंकुर चौधरी से हुई. बाद में डॉ. अंकुर ने डॉ. आदिल को फेमस मेडिकेयर अस्पताल के निदेशक डॉ. मनोज मिश्रा से मिलवाया. वहां उनका वेतन 5 लाख रुपये प्रति माह तय हुआ था.
हनीमून का बनाया था प्लानिंग, पत्नी भी सर्जन
डॉ. आदिल शादी के 27 दिन बाद 1 नवंबर को वह सहारनपुर लौट आया था. जहां वह हनीमून पर जाने की तैयारी कर रहा था. पुलिस ने उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस के मुताबिक, डॉ. आदिल का भाई भी डॉक्टर है. उसकी पत्नी रुकैया भी सर्जन है.
डॉ. आदिल कौन है?
डॉ. आदिल कश्मीर के कुलगाम ज़िले के वानपुरा के रहने वाले है. उसने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है. इसके बाद, उन्होंने अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में काम करना शुरू किया. हालांकि, उसने 2024 में अनंतनाग सरकारी अस्पताल से इस्तीफा दे दिया और सहारनपुर आ गया. तब से, वह सहारनपुर के विभिन्न अस्पतालों में लोगों का इलाज कर रहे था.