Delhi blast: एक तरफ दिल्ली के लाल किले के पास कार ब्लास्ट की जांच चल रही है, दूसरी तरफ फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल में शामिल महिला डॉ. शाहीन शाहिद के कबूलनामे को लेकर जो भी अब सूचना आ रही है, वह बहुत हैरान करने वाली है. लखनऊ की यह डॉक्टर जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग चला रही थी. महाराष्ट्र के जफर हयात से शादी की थी. आइए इस मौके पर जानते हैं डॉक्टर शाहीन शाहिद की पूरी कहानी.
Trending Photos
)
Dr Shaheen Shahid confessed: सोमवार को दिल्ली के लाल किले के पास जो कार ब्लास्ट हुआ, उसने पूरे देश को हिला दिया है. 9 लोगों की मौत और दर्जनों घायल है. लेकिन असली सनसनीखेज खुलासा तो फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद हुआ है. जिसमें गिरफ्तार एक महिला डॉक्टर डॉ. शाहीन शाहिद को इसी आतंकी मॉड्यूल में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. लेकिन अब पूछताछ में जो उन्होंने कबूला है, उसके बाद किसी के भी पैरों के तले धरती खिसक जाएगी. डॉक्टर शाहीन देशभर में बड़े हमलों की साजिश रच रही थी.
देश को तोड़ने की थी प्लानिंग
सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में उसने कबूल किया है कि वह अपने साथी आतंकी डॉक्टरों के साथ मिलकर देश भर में आतंकी हमलों की योजना बना रही थी. इसके पहले पुलिस ने बताया था "फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल मामले में कि शाहीन जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद जैसे संगठनों से जुड़ी थी. आठ लोगों को पकड़ा गया था जिनमें तीन डॉक्टर भी शामिल थे. फरीदाबाद से 2923 किलो विस्फोटक बरामद हुआ था. सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं."
डॉ. शाहीन कौन हैं?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. शाहीन सईद मूल रूप से लखनऊ के लालबाग इलाके की रहने वाली हैं.वह मेडिकल फील्ड में लेक्चरर थीं. 2015 में उन्होंने महाराष्ट्र के एक शख्स जफर हयात से शादी की, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला. तलाक के बाद शाहीन फरीदाबाद आ गईं और अल फलाह यूनिवर्सिटी जॉइन कर ली. यही पर शाहीन का अफेयर अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉ. मुजम्मिल शकील से हो गया. मुजम्मिल भी कश्मीरी डॉक्टर हैं, जो अब आतंकी मॉड्यूल में गिरफ्तार हैं. सूत्रों ने बताया, "डॉक्टर शहीन न केवल इस मॉड्यूल की फंडिंग में शामिल थीं, बल्कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कई बार यात्रा भी की थी." पुलिस का कहना है कि इसी दौरान शाहीन किसी खास विचारधारा के चंगुल में फंस गईं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर छिपे चैनलों से पाकिस्तान के हैंडलर्स से बात करती रहीं.
जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग की हेड थी शाहीन
सबसे चौंकाने वाला खुलासा ये कि शाहीन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) की नई महिला शाखा 'जमात-उल-मोमिनात' की भारत हेड थीं. JeM ने पिछले महीने ही ये विंग लॉन्च किया था, जिसकी पाकिस्तान में कमान सादिया अजहर (मसूद अजहर की बहन) के पास है. अधिकारियों ने कहा, "शाहीन को महिलाओं को रेडिकलाइज करके भर्ती करने का टास्क मिला था. वह कश्मीर, यूपी और हरियाणा में नेटवर्क फैला रही थी."शाहीन की कार से दिल्ली ब्लास्ट से पहले ही AK-47 राइफल और विस्फाेटक बरामद हो चुके हैं. अभी इन सबकी जांच दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट से जोड़कर हो रही है,
व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क का पर्दाफाश
इसके पहले पुलिस ने 8 लोगों को दबोचा था. जिसमें डॉ. शाहीन, डॉ. मुजम्मिल शकील, डॉ. उमर नबी और डॉ. आदिल जैसे नाम शामिल हैं. फरीदाबाद के दो किराए के कमरों से 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट जैसे विस्फोटक, 20 टाइमर और हथियार मिले थे, यानी बहु तरह की अटकलें लग रही हैं कि शाहीन दो सालों से देश में तबाही मचाने के लिए प्लानिंग कर रही थी, इससे पहले ही सारा भंडाफोड़ हो गया है.