Delhi Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम को एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. धमाका इतना तेज था कि मेट्रो स्टेशन के कई शीशे चकनाचूर हो गए और आसपास की कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं.
Trending Photos
)
Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम को धमाके की आवाज सुनाई देने के बाद अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार इस धमाके में मेट्रो स्टेशन के कई शीशे चकनाचूर हो गए. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने विस्फोट स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं. घटना के बाद सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें.
Delhi Red Fort Blast LIVE UPDATES | देखिए #DNA LIVE Rahul Sinha के साथ
लाल किला के पास..बड़े धमाके के पीछे कौन?
ZEE NEWS रिपोर्टर की आंखों के सामने 'दिल्ली ब्लास्ट' #DelhiRedFort #DelhiPolice #ZeeLive #ZeeNews #DNAWithRahulSinha | @RahulSinhaTV https://t.co/JN2qwKxIrK— Zee News (@ZeeNews) November 10, 2025
बताया जा रहा है कि कार में धमाके के बाद वहां खड़ी तीन अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई. दमकल विभाग ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में कॉल प्राप्त हुई थी. कॉल मिलने के तुरंत बाद टीम को मौके पर भेजा गया. इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है. पूरे एरिया को पुलिस द्वारा कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है. साथ ही, सामान्य गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है. शुरुआती जांच में दिल्ली पुलिस का कहना है कि पार्क की गई कार में यह ब्लास्ट हुआ है.
विस्फोट में 8 लोगों की मौत
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम खड़ी कारों में हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. इससे राष्ट्रीय राजधानी में दहशत फैल गई और दिल्ली-NCR क्षेत्र, उत्तर प्रदेश और मुंबई के अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया.