Advertisement
trendingNow12998093

धमाके से पहले 3 घंटे तक कार में बैठा रहा उमर मोहम्मद, CCTV में दर्ज हुई उसकी हर हरकत

Delhi Blast: लाल किले के पास हुए कार विस्फोट की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को एक अहम सुराग मिला है. सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि संदिग्ध उमर मोहम्मद विस्फोट से पहले लगभग 3 घंटे तक पार्किंग में अपनी कार में ही बैठा रहा और इस दौरान वह एक बार भी वाहन से बाहर नहीं निकला.

 

X
X

Delhi Blast: लाल किले के पास हुए कार विस्फोट की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को एक अहम सुराग मिला है. सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि संदिग्ध उमर मोहम्मद विस्फोट से पहले लगभग 3 घंटे तक पार्किंग में अपनी कार में ही बैठा रहा और इस दौरान वह एक बार भी वाहन से बाहर नहीं निकला. जांच अधिकारियों के मुताबिक, उमर मोहम्मद दोपहर 3 बजकर 19 मिनट पर पार्किंग में पहुंचा था. इसके बाद से लेकर विस्फोट तक, उसे कार से बाहर आते हुए कहीं भी नहीं देखा गया. पुलिस और एनआईए अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वह कार में बैठकर क्या कर रहा था और क्या उसके साथ कोई और व्यक्ति भी शामिल था. सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि विस्फोट से पहले की हर गतिविधि का पता लगाया जा सके. एजेंसियों ने पार्किंग क्षेत्र से डिजिटल साक्ष्य और मोबाइल डेटा भी जब्त कर लिया है. 

अमित शाह ने की उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लाल किले के पास कार विस्फोट की उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा की अध्यक्षता की और सुरक्षा एजेंसियों को घटना में शामिल प्रत्येक अपराधी का शिकार करने का निर्देश दिया और कहा कि जिम्मेदार लोग हमारी एजेंसियों के क्रोध का सामना करेंगे. शाह ने यह निर्देश सुरक्षा समीक्षा बैठक के पहले दौर के दौरान दिया, जिसकी अध्यक्षता उन्होंने मंगलवार सुबह अपने आवास पर की. गृह मंत्री के आवास पर हुई बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते और दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा शामिल हुए. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात भी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए. शाह ने अधिकारियों से कहा कि जांचकर्ता विस्फोट कैसे हुआ और इसके पीछे कौन था, इसकी जांच करते समय कोई भी पहलू अनदेखा न छोड़ें. शाह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली कार विस्फोट पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. उन्हें इस घटना के पीछे प्रत्येक अपराधी का पता लगाने के निर्देश दिए. 

Add Zee News as a Preferred Source

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shashank Shekhar Mishra

ज़ी न्यूज में बतौर सब एडिटर कार्यरत. देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करते हैं. पत्रकारिता में 5 वर्षों का अनुभव है. इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत, जागरण...और पढ़ें

TAGS

Trending news