दिल्ली विधानसभा चुनाव: बादली सीट पर आप के अजेश यादव जीते
Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनाव: बादली सीट पर आप के अजेश यादव जीते

बादली विधानसभा पर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार अजेश यादव ने दोबारा जीत दर्ज की.

बादली से आप के अजेश यादव जीते.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में बादली विधानसभा पर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार अजेश यादव ने दोबारा जीत दर्ज की. AAP के अजेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी विजय भगत को 29,123 वोटों के अंतर से हरा दिया. अजेश यादव को कुल 69,357 वोट मिले और वहीं BJP के विजय भगत को  40,234 वोट ही हासिल हुए. कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर रही. कांग्रेस के उम्मीदवार देवेंद्र यादव को केवल 27,449 वोट ही मिले.

इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में AAP के उम्मीदवार अजेश यादव को कुल 72,795 वोट मिले थे. अजेश यादव ने BJP के उम्मीदवार राजेश यादव को 35,376 वोटों के बड़े अंतर से हराया था. राजेश यादव को मात्र 37,419 वोट ही मिले थे.

बादली विधानसभा सीट के इतिहास की बात करें तो बादली सीट पर दिल्ली को पूर्ण विधानसभा का दर्जा मिलने के बाद 1993, 1998 और 2003 में लगातार BJP का कब्जा रहा. इसके बाद 2008 और 2013 में  दो बार कांग्रेस ने बादली सीट पर जीत दर्ज की. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में पहली बार AAP ने बादली सीट पर जीत दर्ज की.

Trending news