महाराष्ट्र की सरकार बनवाने वाली NCP का दिल्ली विधानसभा हुआ इतना बुरा हाल
Advertisement

महाराष्ट्र की सरकार बनवाने वाली NCP का दिल्ली विधानसभा हुआ इतना बुरा हाल

दिल्ली कैंट की सीट को छोड़कर बाकी 6 सीटों पर NCP के उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं.

फाइल फोटो

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) में शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) की बहुत बुरी स्थिति हुई है. एक तरफ जहां कुछ ही महीनों पहले NCP ने बीजेपी (BJP) महाराष्ट्र की सत्ता से हटाकर वहां BJP की ही सहयोगी पार्टी शिवसेना (Shivsena) को बैठा दिया. मगर दिल्ली विधानसभा चुनाव में NCP वोट प्रतिशत के हिसाब से सबसे नीचे पहुंच गई है. 1 बजकर 30 मिनट तक प्राप्त हुए रुझानों में NCP को मात्र 0.03 फीसदी वोट ही मिल सके.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में NCP ने 7 उम्मीदवारों को टिकट देकर मैदान में उतारा था. NCP ने दिल्ली कैंट विधानसभा से सुरेंद्र सिंह, गोकलपुर से चौधरी फतेह सिंह, बाबरपुर से जाहिुद अली, मुस्तफाबाद से मयूर भान, चांदनी चौक से आसिम बेग और घोंडा से प्रशांतद गौर को टिकट दिया था.

1 बजकर 30 मिनट तक दिल्ली विधानसभा चुनाव में NCP उम्मीदवारों को वोट मिले-

विधानसभा      पार्टी        उम्मीदवार                वोट

दिल्ली कैंट      NCP       सुरेंद्र सिंह                 643
गोकलपुर       NCP       चौधरी फतेह सिंह       388
बाबरपुर         NCP       जाहिद अली              47
छतरपुर         NCP       राणा सुजीत सिंह        74
मुस्तफाबाद    NCP       मयूर भान                 248

आपको बता दें कि दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक मिले रुझानों में दिल्ली कैंट की सीट को छोड़कर बाकी 6 सीटों पर NCP के उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर NCP के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा- दिल्ली में पूरा देश बसता है. जहां कहीं से भी लोग आए सबके मन में परिवर्तन की बात थी. दिल्ली में सभी वर्गों ने अमित शाह और मोदी को रिजेक्ट किया है. उन्हें लगता है कि केजरीवाल नया रास्ता दिखा सकता है इसीलिए केजरीवाल को वोट दिया है. देश में आने वाले चुनावों में क्या होगा इसकी झलक दिल्ली में दिखी है.

Trending news