Advertisement
trendingNow1591015

दिल्ली पुलिस को मिलेगा नया मुख्यालय, गृह मंत्री अमित शाह कल करेंगे उद्घाटन

ल्ली पुलिस का नया मुख्यालय पार्लियामेंट थाने के ठीक पीछे है, इस बिल्डिंग में 17 फ्लोर है जिसमें सोलर लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है और ये पूरी तरह हाईटेक रहेगा.

दिल्ली पुलिस का मुख्यालय लगभग 44 साल से किराए की बिल्डिंग में चल रहा था जो अब जयसिंह रोड पर शिफ्ट होगा.
दिल्ली पुलिस का मुख्यालय लगभग 44 साल से किराए की बिल्डिंग में चल रहा था जो अब जयसिंह रोड पर शिफ्ट होगा.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को गुरुवार (31 अक्टूबर) को अपना नया मुख्यालय मिल जाएगा. गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन है और गृहमंत्री अमित शाह इस मौके पर दिल्ली पुलिस के नए मुख्यालय का उदघाटन करेंगे. दिल्ली पुलिस का मुख्यालय लगभग 44 साल से किराए की बिल्डिंग में चल रहा था जो अब जयसिंह रोड पर शिफ्ट होगा. दिल्ली पुलिस का नया मुख्यालय पार्लियामेंट थाने के ठीक पीछे है, इस बिल्डिंग में 17 फ्लोर है जिसमें सोलर लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है और ये पूरी तरह हाईटेक रहेगा.

fallback

इस मुख्यालय में शुरुआत में पुलिस कमिश्नर , स्पेशल कमिश्नर और जॉइंट कमिश्नर बैठेंगे. बिल्डिंग के 5 वें फ्लोर तक शुरुआत में अधिकारियों के बैठने, कंट्रोल रूम और सर्वर रूम के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

इस बिल्डिंग के मुख्य द्वार के पास ही 500 सीट वाला ऑडोटोरियम बनाया गया है साथ ही इसमे हैलीपेड बनाने की कवायद भी की जा रही है. पब्लिक पुलिस मीटिंग भी शुरू कर दी जाएगी.

About the Author

TAGS

Trending news