अरविंद केजरीवाल बेंगलुरू के प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान में भर्ती
Advertisement

अरविंद केजरीवाल बेंगलुरू के प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान में भर्ती

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शहर के बाहरी इलाके में स्थित जिंदल नेचर क्योर इंस्टीट्यूट में प्राकृतिक चिकित्सा के वास्ते अगले 10 दिनों के लिए भर्ती हो गए हैं।

अरविंद केजरीवाल बेंगलुरू के प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान में भर्ती

बेंगलुरू : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शहर के बाहरी इलाके में स्थित जिंदल नेचर क्योर इंस्टीट्यूट में प्राकृतिक चिकित्सा के वास्ते अगले 10 दिनों के लिए भर्ती हो गए हैं।

इंस्टीट्यूट के सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल और उनकी पत्नी आज दोपहर को संस्थान पहुंचे और वह ‘नेस्ट’ में रहेंगे। आप के 47 वर्षीय राष्ट्रीय संयोजक ने लगातार खांसी और मधुमेह के कारण पिछले साल मार्च में इसी संस्थान में 12 दिनों तक प्राकृतिक चिकित्सा करायी थी।

सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल डिटॉक्सिफिकेशन के लिए आए हैं और वह अपनी खांसी और मधुमेह संबंधी बीमारियों का भी उपचार कराएंगे जिसका पिछली बार उन्होंने इलाज कराया था। उन्होंने बताया कि आप सुप्रीमो की पत्नी भी किसी अज्ञात बीमारी का उपचार कराएंगी। रोजाना आधार पर डॉक्टर अपनायी जाने वाली पद्धति का फैसला करेंगे।

आप के सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल मोटर वाहन कानून के नियम आठ को खत्म करने की मांग करने के लिए पार्टी की राज्य इकाई द्वारा 31 जनवरी को आयोजित एक रैली में भी शिरकत कर सकते हैं। इस कानून के तहत ऑटो ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए आठवीं परीक्षा उतीर्ण करना जरूरी है।

Trending news