‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री को समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है और वह इसमें भाग लेंगे. दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी :आप: और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दोनों एक दूसरे पर हमला बोलते रहे हैं.
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित ने कहा कि उन्हें मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है. दिल्ली की सभी सात सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है.
नरेंद्र मोदी के शपथ-ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगी ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि वह 30 मई को प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के शपथ-ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगी. राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में ममता ने कहा कि शपथ-ग्रहण समारोह के लिए मंगलवार को न्योता आया और वह ‘संवैधानिक शिष्टाचार’ के नाते इसमें शिरकत करेंगी.
ममता ने कहा, ‘मैंने कुछ अन्य मुख्यमंत्रियों से भी बात की और इसमें शिरकत करने का फैसला किया.’ उन्होंने कहा, ‘संविधान के तहत कुछ औपचारिक (सेरेमोनियल) कार्यक्रम होते हैं. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के शपथ-ग्रहण समारोहों के लिए न्योता मिलने पर हम ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की कोशिश करते हैं.’