भाजपा विधायक ओमप्रकाश शर्मा को मार्शल की मदद से दिल्ली विधानसभा से बाहर निकाला
Advertisement

भाजपा विधायक ओमप्रकाश शर्मा को मार्शल की मदद से दिल्ली विधानसभा से बाहर निकाला

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल पर आलोचनात्मक टिप्पणी करने के बाद भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा को आज मार्शल के जरिये सदन से बाहर निकाल दिया गया। भाजपा विधायक की टिप्पणियां रिकार्ड से हटा दी गईं। इससे पहले, भाजपा विधायक शर्मा ने आप विधायक अलका लांबा की टिप्पणी पर हमला किया।

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल पर आलोचनात्मक टिप्पणी करने के बाद भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा को आज मार्शल के जरिये सदन से बाहर निकाल दिया गया। भाजपा विधायक की टिप्पणियां रिकार्ड से हटा दी गईं। इससे पहले, भाजपा विधायक शर्मा ने आप विधायक अलका लांबा की टिप्पणी पर हमला किया। लांबा ने केन्द्र सरकार और उप राज्यपाल नजीब जंग पर दिल्ली सरकार की शक्तियां छीनने का आरोप लगाया था। लांबा ने कहा था कि उप राज्यपाल के जरिये केंद्र सरकार को मोटा माल मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा के दो दिन का विशेष सत्र पिछले हफ्ते राज्य सरकार और उप राज्यपाल के अधिकारों पर केन्द्रीय गृहमंत्रालय से जारी अधिसूचना पर विचार करने के लिए आहूत किया गया है। केन्द्रीय अधिसूचना में नौकरशाहों की नियुक्ति और पुलिस एवं लोक व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर उपराज्यपाल को पूर्ण अधिकार दिया गया है।

प्रस्ताव पेश करते हुए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अधिसूचना जारी किया जाना उस ‘सबसे बड़े जनादेश’ का अपमान है जो दिल्ली की जनता ने विधानसभा चुनाव के समय दिया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से 21 मई को जारी अधिसूचना में कहा गया था कि उपराज्यपाल को सेवाओं, सार्वजनिक व्यवस्था, पुलिस और जमीन से जुड़े मामलों में अधिकार होगा और वह अपने ‘विवेक’ का इस्तेमाल कर सेवाओं के मुद्दे पर जरूरी समझने पर मुख्यमंत्री से सलाह कर सकते हैं।

Trending news