दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास एक होटल में महिला कारोबारी के साथ बलात्कार
Advertisement

दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास एक होटल में महिला कारोबारी के साथ बलात्कार

दिल्ली की 33 वर्षीय एक महिला उद्यमी से एक व्यक्ति ने कनॉट प्लेस स्थित एक होटल में शुक्रवार को कथित तौर पर बलात्कार किया। महिला ने कारोबार के सिलसिले में चर्चा करने के लिए दोपहर के भोजन के दौरान इस व्यक्ति से मुलाकात की थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम को महिला ने फोन कर पुलिस को घटना के बारे में बताया।

दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास एक होटल में महिला कारोबारी के साथ बलात्कार

नयी दिल्ली : दिल्ली की 33 वर्षीय एक महिला उद्यमी से एक व्यक्ति ने कनॉट प्लेस स्थित एक होटल में शुक्रवार को कथित तौर पर बलात्कार किया। महिला ने कारोबार के सिलसिले में चर्चा करने के लिए दोपहर के भोजन के दौरान इस व्यक्ति से मुलाकात की थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम को महिला ने फोन कर पुलिस को घटना के बारे में बताया।

अधिकारी के अनुसार, दक्षिण दिल्ली के डिफेन्स कालोनी में रहने वाली महिला खुद का कारोबार चलाती हैं। आरोपी से कारोबार संबंधी मामलों पर चर्चा करने के लिए वह आज दोपहर उससे मिली थी। आरोपी चंडीगढ़ का है और पहले भी महिला से मिल चुका है। बताया जाता है कि उसने महिला के पेय में कोई नशीला पदार्थ मिलाया और कनाट प्लेस के इनर सर्किल में एक होटल में ले गया जहां उसने उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। होश आने पर महिला ने पुलिस को सूचित किया। आरोपी भाग चुका था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Trending news