चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला : भाजपा सांसद ने मांगा प्रदेशाध्यक्ष से इस्तीफा
Advertisement

चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला : भाजपा सांसद ने मांगा प्रदेशाध्यक्ष से इस्तीफा

चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से इस्तीफा मांगा है. कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद सैनी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.

कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद सैनी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.

नई दिल्ली : चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से इस्तीफा मांगा है. कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद सैनी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.

सैनी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'इससे पहले कि कोई अंगुली उठाए, पार्टी की छवि बचाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.' सैनी ने कहा कि देश में 90 प्रतिशत लड़कियां अपनी यातना बताने के लिए कैमरे के सामने नहीं आती. इस लड़की ने बहादुरी भरा कदम उठाया है. हम लड़की की सुरक्षा नहीं करेंगे तो यह गलत बात होगी.

गौरतलब है कि हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बेटे द्वारा एक आईएएस अधिकारी की बेटी से कथित छेड़छाड़ के मामले में सियासत पूरी तरह से गर्मा गई है। 

Trending news