कांग्रेस ने 49 दिनों के कामकाज में केजरीवाल को ‘पूरी तरह नाकाम’ बताया
Advertisement

कांग्रेस ने 49 दिनों के कामकाज में केजरीवाल को ‘पूरी तरह नाकाम’ बताया

कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के 49 दिनों के कामकाज को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शासन में ‘पूरी तरह नाकाम’ रहने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने 49 दिनों के कामकाज में केजरीवाल को ‘पूरी तरह नाकाम’ बताया

नई दिल्ली : कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के 49 दिनों के कामकाज को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शासन में ‘पूरी तरह नाकाम’ रहने का आरोप लगाया।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि पूरा शहर ‘शासन के अभाव’ के कारण कष्ट झेल रहा है। उन्होंने सरकार की ‘खराब होती’ वित्तीय हालत को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘आप के आंतरिक कलह से दिल्ली में शासन पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। मुख्यमंत्री सिर्फ अपनी पार्टी के मामलों पर ध्यान दे रहे हैं। शासन का पूरा अभाव है। केजरीवाल वादे पूरा करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं।’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि केजरीवाल निजी बिजली वितरण कंपनियों को ‘नियंत्रित’ करने में नाकाम रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में सब्सिडी योजना से सालाना 1,670 करोड़ रुपये बिजली कंपनियों देने के बजाय सरकार को इस क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

माकन ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2014-15 में 4,500 रुपये का घाटा है। राजस्व वसूली में भारी गिरावट रही है। स्थिति बहुत चिंताजनक है। दिल्ली में विकास का परिदृश्य बहुत डरावना है।’ उन्होंने निगमों को उचित वित्तीय सहयोग नहीं देने को लेकर भी केजरीवाल पर निशाना साधा।

आप से लोकपाल एल रामदास को हटाए जाने को लेकर माकन ने कहा, ‘आप लोकपाल आंदोलन के बाद बनी और अब दिख रहा है कि यह पार्टी कैसे अपने लोकपाल को हटा रही है। पार्टी में कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है।’

Trending news