माकन एवं पत्नी की संपत्ति आठ महीने में हुई दोगुनी से अधिक
Advertisement

माकन एवं पत्नी की संपत्ति आठ महीने में हुई दोगुनी से अधिक

कांग्रेस नेता अजय माकन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के सिलसिले में आज घोषणा की कि उनके और उनकी पत्नी के पास 12.34 करोड़ रूपए की चल और अचल संपत्ति है जो पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान उनके द्वारा घोषित संपत्ति के दोगुना से भी अधिक है।

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता अजय माकन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के सिलसिले में आज घोषणा की कि उनके और उनकी पत्नी के पास 12.34 करोड़ रूपए की चल और अचल संपत्ति है जो पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान उनके द्वारा घोषित संपत्ति के दोगुना से भी अधिक है।

पिछले साल लोकसभा चनाव में पर्चा भरते समय हलफनामा दाखिल कर माकन ने कहा था कि उनके और उनकी पत्नी के पास करीब 5.75 करोड़ रूपए की संपत्ति है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गए नवीनतम हलफनामे के अनुसार माकन के पास 2.99 करोड़ रूपए की चल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 1.20 करोड़ रूपये की संपत्ति है।

लोकसभा चुनाव के वक्त माकन ने घोषणा की थी कि उनके पास 2.68 करोड़ रूपए की चल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 88.22 लाख रूपये की संपत्ति है। उनकी अचल संपत्ति पिछले साल के 2.21 करोड़ रूपए से बढ़कर 8.14 करोड़ रूपए हो गयी। उसमें हरियाणा एवं दिल्ली में रिहायशी संपत्ति और जमीन शामिल हैं।

कांग्रेस की चुनाव प्रचार अभियान समिति के प्रमुख माकन सदर बाजार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ एक मामला लंबित है। पिछले साल भी एक ही मामला लंबित था। माकन ने हलफनामे में अन्य जानकारियां भी दी हैं।

Trending news